Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फिरोजपुर हादसे में चमत्कारिक बचाव: 9 मौतों के बीच 12 वर्षीय अंशप्रीत सुरक्षित, नहीं आई एक भी खरोंच

Summer express, फिरोजपुर। फाजिल्का रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं, लेकिन इसी त्रासदी के बीच एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। हादसे में जहां नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए, वहीं 12 वर्षीय अंशप्रीत चमत्कारिक रूप से पूरी तरह सुरक्षित बच गया। सबसे हैरानी की बात यह रही कि उसे एक भी खरोंच तक नहीं आई।

जानकारी के अनुसार अंशप्रीत अपने परिवार के करीब 30 सदस्यों के साथ दादी की अस्थियां ब्यास दरिया में विसर्जित करने जा रहा था। परिवार शनिवार तड़के घर से रवाना हुआ था। पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार होने के कारण उसके ऊपर अस्थायी छत लगाई गई थी, जिस पर भी कई लोग बैठे हुए थे।

रास्ते में ईंधन भरवाने के बाद जैसे ही वाहन जनगांव मोड़ के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्राले ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन के ऊपर बैठे लोग सड़क पर जा गिरे, जबकि कई लोग वाहन के नीचे दब गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे का प्रत्यक्षदर्शी रहे अंशप्रीत ने बताया कि वह भी पिकअप की छत पर बैठा हुआ था। टक्कर लगते ही वह उछलकर सीधे ट्राले के केबिन में जा गिरा। अचानक हुए घटनाक्रम से वह खुद भी समझ नहीं पाया कि उसके साथ क्या हुआ। जब उसने आसपास देखा तो परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल पड़े थे, जबकि कुछ की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

इस हादसे में परिवार के कई लोगों ने अपनी जान गंवाई, जबकि अन्य घायल होकर अस्पताल में उपचाराधीन हैं। वहीं अंशप्रीत का बिना किसी चोट के बच जाना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोग इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे।

पुलिस ने हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है, जबकि घायलों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.