Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में ग्रीन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा, रेवाड़ी-पंचकूला में बनेंगे आधुनिक EV चार्जिंग डिपो

Summer express, चंडीगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरियाणा सरकार ने स्वच्छ और हरित परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने नई दिल्ली के भारत मंडपम से 1000 ‘मेड इन इंडिया’ इलेक्ट्रिक वाहनों के बेड़े को हरी झंडी दिखाकर एनसीआर क्षेत्र में हरित परिवहन अभियान की शुरुआत की।

इस अवसर पर राव नरबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण, हरित ऊर्जा और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए स्वच्छ परिवहन व्यवस्था समय की आवश्यकता बन चुकी है।

मंत्री ने बताया कि राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में रेवाड़ी और पंचकूला में हरियाणा रोडवेज के लिए अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग डिपो स्थापित किए जा रहे हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी इलेक्ट्रिक वाहनों की सुविधा के लिए चार्जिंग स्टेशन विकसित किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल आर्थिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण, बेहतर वायु गुणवत्ता और टिकाऊ विकास का लाभ पहुंचाना भी है। हरित तकनीक, स्वच्छ ऊर्जा और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी भविष्य की परिवहन व्यवस्था की मजबूत नींव हैं।

राव नरबीर सिंह ने ग्रीन एमएस इंडिया और विंग गुरु ज्वाइंट स्टॉक कंपनी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि निजी क्षेत्र की भागीदारी से पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार और निजी क्षेत्र के संयुक्त प्रयासों से हरियाणा स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन मॉडल की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस की थीम ‘प्रकृति से प्रेरित—जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए’ का उल्लेख करते हुए नागरिकों से भी पर्यावरण संरक्षण और हरित जीवनशैली अपनाने की अपील की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...

इंजेक्शन और नशीली दवाइयों के साथ कमरे में मृत मिला युवक, नशे की ओवरडोज मानी जा रही वजह

Summer express/मंडी ,धर्मवीर -: मंडी जिला के गोहर उपमंडल के गणई गांव में एक युवक का शव कमरे से बरामद हुआ है। शव के पास कुछ इंजेक्शन और नशीली दवाएं भी मिली हैं जिससे यही आशंका जाहिर की जा रही है कि नशे की ओवरडोज के कारण ही युवक की मृत्यु हुई है। मृतक की...

कांग्रेस सरकार पर अनुराग ठाकुर का निशाना, कहा- जनता की नहीं, सत्ता सुख की चिंता

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल सत्ता का सुख भोगने में व्यस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार को आम लोगों के सुख-दुख से कोई सरोकार...

मुख्यमंत्री को नही कार्यकर्ताओ की कद्र,मिलने से भाग जाते है ,2027 में नही मिलेंगे कार्यकर्ता- हर्ष महाजन

Summer express/शिमला, संजू -: नीरज भारती द्वारा सोशल मीडिया पर अपनी सरकार और मुख्यमंत्री पर लगाए आरोपो पर सांसद हर्ष महाजन ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह पर निशाना साधा है और मुख्यमंत्री पर कार्यकर्ताओं की कद्र न करने के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अब स्थिति की झाड़ियां अलग नहीं शुरू हो जाएगी।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.