Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नीरज भारती और वकील विनय शर्मा का सोशल मीडिया अकाउंट बंद होना गंभीर मामला,मुख्यमंत्री दें स्पष्टीकरण :सुधीर शर्मा

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने पूर्व सीपीएस एवं कृषि मंत्री प्रो. चौधरी चंद्र कुमार के पुत्र नीरज भारती और हिमाचल हाईकोर्ट के अधिवक्ता विनय शर्मा के सोशल मीडिया अकाउंट बंद होने के मामले को गंभीर बताते हुए प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के सोशल मीडिया अकाउंट को बंद करने जैसी कार्रवाई की गई है तो इस विषय पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सार्वजनिक रूप से स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

सुधीर शर्मा ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी के भीतर भी सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर असंतोष बढ़ रहा है।उनके अनुसार कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता यह मानते हैं कि आम जनता की समस्याओं के साथ-साथ पार्टी के निर्वाचित प्रतिनिधियों के कार्य भी अपेक्षित गति से नहीं हो पा रहे हैं।भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि प्रदेश में प्रशासनिक और सरकारी संसाधनों का उपयोग राजनीतिक हितों को साधने के लिए किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को पारदर्शिता के साथ कार्य करना चाहिए और ऐसे मामलों में स्पष्ट जानकारी जनता के सामने रखनी चाहिए।सुधीर शर्मा ने कहा कि अब सरकार की नीतियों और कार्यशैली को लेकर पार्टी के अंदर और बाहर दोनों स्तरों पर सवाल उठने लगे हैं, जिससे प्रदेश की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...

इंजेक्शन और नशीली दवाइयों के साथ कमरे में मृत मिला युवक, नशे की ओवरडोज मानी जा रही वजह

Summer express/मंडी ,धर्मवीर -: मंडी जिला के गोहर उपमंडल के गणई गांव में एक युवक का शव कमरे से बरामद हुआ है। शव के पास कुछ इंजेक्शन और नशीली दवाएं भी मिली हैं जिससे यही आशंका जाहिर की जा रही है कि नशे की ओवरडोज के कारण ही युवक की मृत्यु हुई है। मृतक की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.