Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इंटरनेशनल शिमला समर फेस्टिवल-2026:‘वॉइस ऑफ माउंटेन्स’ में देशभर की सुरीली आवाज़ों ने बिखेरा जादू

शिमला-: इंटरनेशनल शिमला समर फेस्टिवल-2026 के अंतर्गत आयोजित बहुप्रतीक्षित गायन प्रतियोगिता ‘वॉइस ऑफ माउंटेन्स’ के मेगा ऑडिशन का सफल आयोजन आज ऐतिहासिक गेयटी थिएटर, शिमला में किया गया। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे प्रतिभागियों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से न केवल निर्णायकों बल्कि उपस्थित दर्शकों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया।प्रतियोगिता में महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के लगभग 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने शास्त्रीय, लोक और आधुनिक संगीत की शानदार प्रस्तुतियां देकर अपनी गायन क्षमता का परिचय दिया। प्रतियोगिता के दौरान मंच पर देश की सांस्कृतिक विविधता और संगीत प्रतिभा का अनूठा संगम देखने को मिला।

ऑडिशन में प्रतिभागियों का मूल्यांकन प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं संगीत विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. रोहित मोक्टा, प्रोफेसर कामिनी शांडिल और विनोद चन्ना द्वारा किया गया। निर्णायकों ने सुर, ताल, अभिव्यक्ति, प्रस्तुति शैली और मंचीय आत्मविश्वास के आधार पर प्रतिभागियों का आकलन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) शिमला ज्योति राणा ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे मंच युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि ‘वॉइस ऑफ माउंटेन्स’ हिमाचल सहित देशभर के प्रतिभाशाली युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मेगा ऑडिशन के बाद चयन प्रक्रिया पूरी करते हुए 30 प्रतिभागियों को अगले चरण यानी थिएटर राउंड के लिए चुना गया है। यह राउंड 7 जून को आयोजित होगा, जहां प्रतिभागियों को अपनी कला और गायन कौशल का और बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।थिएटर राउंड के उपरांत चुने गए शीर्ष 10 प्रतिभागी इंटरनेशनल शिमला समर फेस्टिवल-2026 के मुख्य मंच पर होने वाले फाइनल मुकाबले में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। फाइनल प्रतियोगिता 8 से 12 जून तक आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर से आए संगीत प्रेमियों और दर्शकों के सामने विजेता के लिए रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।‘वॉइस ऑफ माउंटेन्स’ इस वर्ष भी युवा गायकों के लिए एक प्रभावशाली मंच बनकर उभरा है। प्रतियोगिता ने जहां संगीत प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया है, वहीं उभरते कलाकारों के लिए नए अवसरों और संभावनाओं के द्वार भी खोले हैं। अब सभी की निगाहें आगामी थिएटर राउंड और फाइनल मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां देश की बेहतरीन आवाज़ों के बीच खिताब की दिलचस्प जंग देखने को मिलेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.