Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बगवाड़ा में जनसंवाद,अनुराग ठाकुर ने गिनाईं उपलब्धियां

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित “प्रगति पथ पर” अभियान के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर  ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के बगवाड़ा में जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों, विभिन्न सामाजिक वर्गों के प्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद कर केंद्र सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत ढांचे, महिला सशक्तिकरण, युवा कल्याण और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीब वर्ग के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है।उन्होंने कहा कि “प्रगति पथ पर” अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि लोगों के बीच जाकर यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि केंद्र सरकार की योजनाओं का उनके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा है। उन्होंने बेहतर सड़क संपर्क, रेल सेवाओं के विस्तार और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास को सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल बताया। साथ ही हाल ही में शुरू हुई गुरमुखी एक्सप्रेस  का उल्लेख करते हुए यात्रियों के लिए इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार चुनावी वादों को पूरा करने में सफल नहीं रही है और प्रदेश की आर्थिक स्थिति चुनौतियों का सामना कर रही है। उन्होंने राज्य सरकार से विभिन्न मुद्दों पर जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। लोगों ने केंद्र और राज्य सरकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे तथा क्षेत्रीय समस्याओं और विकास संबंधी मांगों को सांसद के समक्ष प्रस्तुत किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.