Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फिलीपीन में शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही:  8 लोगों की मौत,200 से अधिक घायल

Summer express, मनीला। दक्षिणी फिलीपीन के मिंडानाओ क्षेत्र में सोमवार सुबह आए शक्तिशाली भूकंप ने व्यापक तबाही मचा दी। रिक्टर स्केल पर 8.1 तीव्रता दर्ज किए गए इस भूकंप में अब तक कम से कम आठ लोगों की मौत और 200 से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। भूकंप के बाद कई इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जबकि सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो इस प्राकृतिक आपदा की भयावहता को बयां कर रहे हैं।

स्थानीय समयानुसार सुबह 7:37 बजे आए भूकंप का केंद्र जनरल सैंटोस शहर के निकट करीब 10 किलोमीटर की गहराई में बताया गया है। तेज झटकों के कारण लोग घरों, कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों से बाहर निकलकर खुले स्थानों की ओर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक झटके इतने तीव्र थे कि कई लोग संतुलन खो बैठे और कई इमारतों में दरारें आ गईं।

भूकंप के बाद सामने आए वीडियो में बहुमंजिला इमारतों को हिलते हुए, दीवारों के हिस्से गिरते हुए और लोगों को जान बचाने के लिए भागते हुए देखा जा सकता है। कई क्षेत्रों में भवनों को गंभीर नुकसान पहुंचा है, जबकि कुछ स्थानों पर इमारतें मलबे में तब्दील होने की खबरें भी सामने आई हैं। राहत एवं बचाव दल प्रभावित इलाकों में लगातार अभियान चला रहे हैं और मलबे में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है।

आपदा के बाद तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई, जिससे लोगों में दहशत और बढ़ गई। कुछ इलाकों में लगभग तीन फुट ऊंची लहरें दर्ज की गईं। एहतियात के तौर पर हजारों लोगों को समुद्र तटीय क्षेत्रों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। प्रशासन ने नागरिकों से समुद्र तटों और निचले इलाकों से दूर रहने की अपील की है।

फिलीपीन के राष्ट्रपति फर्डिनेंड “बोंगबोंग” मार्कोस जूनियर ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। भूकंप के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति और संचार सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

इस शक्तिशाली भूकंप के झटके फिलीपीन से बाहर भी महसूस किए गए। इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी और उत्तरी मलुकु क्षेत्रों के अलावा ताइवान, जापान, गुआम और पापुआ न्यू गिनी सहित प्रशांत क्षेत्र के कई देशों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य आगे बढ़ने के साथ हताहतों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट पर रखा गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पंजाब राजस्व विभाग को मिला नया बल, 33 प्रशिक्षित पटवारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

Summer express, चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राजस्व सेवाओं को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए 33 प्रशिक्षित पटवारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए हैं। पंजाब भवन में आयोजित समारोह के दौरान राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और...

होश में रहकर ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी, ऑपरेशन थिएटर में फिल्म देखती रही महिला

Summer express, गुंटूर। आंध्र प्रदेश के गुंटूर में डॉक्टरों ने चिकित्सा क्षेत्र की एक जटिल और अत्याधुनिक प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित एक महिला की ‘अवेक ब्रेन सर्जरी’ के दौरान वह पूरे समय होश में रही और ऑपरेशन के दौरान अपनी पसंदीदा फिल्म देखती रही। इस अनूठी सर्जरी ने चिकित्सा जगत...

एलएनजेपी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ का पेन डाउन प्रदर्शन, महिला आयोग चेयरपर्सन टिप्पणी पर भड़का विरोध

Summer express, कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया की कथित टिप्पणियों को लेकर सोमवार को नर्सिंग ऑफिसर्स ने विरोध प्रदर्शन किया। नर्सिंग स्टाफ ने दो घंटे तक पेन डाउन हड़ताल कर अपनी नाराजगी जताई और टिप्पणी को पूरे नर्सिंग समुदाय का अपमान बताया। हालांकि मरीजों की सुविधा को ध्यान...

अरावली में अवैध निर्माण का खेल जारी, 420 फार्म हाउसों पर कार्रवाई अधर में

Summer express, गुरुग्राम। सोहना के रायसीना स्थित अरावली पहाड़ी क्षेत्र में अवैध निर्माण गतिविधियां लगातार जारी हैं। प्रतिबंध और निगरानी के दावों के बावजूद पहाड़ी क्षेत्र में कई स्थानों पर निर्माण कार्य खुलेआम चल रहे हैं। स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि जिम्मेदार विभागों की मौजूदगी के बावजूद पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन कैसे...

45 डिग्री की तपिश से बेहाल हरियाणा: लू के थपेड़ों ने रोकी रफ्तार, मटकों-सुराहियों की बढ़ी मांग

Summer express, राकेश कुमार शर्मा , करनाल  | करनाल समेत हरियाणा के कई जिलों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। दोपहर के समय सड़कें और बाजार लगभग सूने दिखाई देते हैं, जबकि लोग जरूरी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.