Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नूंह में बारात के दौरान थार पर खतरनाक स्टंट, दूल्हे समेत चार चालकों पर केस दर्ज

Summer express, नूंह। जिले में शादी समारोह के दौरान वाहनों पर स्टंटबाजी और यातायात नियमों की अनदेखी करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर नूंह पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दूल्हे समेत चार थार वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह की लापरवाही न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि लोगों की जान को भी खतरे में डालती है।

पुलिस के अनुसार मामला नगीना थाना क्षेत्र का है। गश्त और कानून-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान पुलिस को एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें बारात के दौरान कई युवक थार गाड़ियों की छतों पर बैठकर और खड़े होकर सफर करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो में वाहन तेज गति से चलते नजर आए, जिससे सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि गांव नाई नंगला निवासी आकिब की बारात गांव चंदेनी जा रही थी। इसी दौरान बारात में शामिल कुछ युवकों ने थार वाहनों की छतों पर चढ़कर हुड़दंग किया और खतरनाक तरीके से यात्रा की। वायरल वीडियो में संबंधित वाहनों की पहचान भी हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बारात आगे रवाना हो चुकी थी। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि दूल्हे ने कथित तौर पर बारातियों से थार की छतों पर सवार होकर जाने की बात कही थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

जांच में प्रथम दृष्टया नियमों के उल्लंघन और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने के पर्याप्त आधार मिलने पर दूल्हे आकिब सहित चार वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

नूंह पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शादी और अन्य सामाजिक आयोजनों के दौरान यातायात नियमों का पालन करें तथा स्टंटबाजी या खतरनाक प्रदर्शन से बचें। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसी गतिविधियों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.