Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नाके पर तैनात एएसआई की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मी से मारपीट के आरोप में युवक गिरफ्तार

Summer express, खरड़। शहर खरड़ में पुलिस नाके पर ड्यूटी कर रहे एक एएसआई के साथ मारपीट करने और उनकी वर्दी फाडऩे का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी दविंदर सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। घटना के दौरान आरोपी ने अपने कुछ साथियों को भी मौके पर बुला लिया था, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार थाना सिटी खरड़ में आरोपी दविंदर निवासी मलोया चंडीगढ़ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। यह मामला एएसआई गुरमेल सिंह के बयान पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी दविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

एएसआई गुरमेल सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह पुलिस टीम के साथ खरड़ क्षेत्र में नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान दविंदर सिंह अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचा। दोनों ने हेल्मेट नहीं पहना हुआ था। पुलिस ने जब उन्हें रोककर वाहन के दस्तावेज दिखाने को कहा तो दविंदर सिंह कोई भी वैध कागजात पेश नहीं कर सका।
पुलिस ने नियमों के तहत मोटरसाइकिल का चालान कर दिया। इसके बाद आरोपी पुलिस कर्मचारियों के साथ बहस करने लगा। स्थिति को देखते हुए मोटरसाइकिल को इम्पाउंड कर लिया गया। आरोप है कि बाइक जब्त किए जाने से नाराज दविंदर सिंह कुछ देर बाद अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लाया, जो एक ऑटो में सवार होकर पहुंचे। पुलिस के अनुसार साथियों के पहुंचने के बाद आरोपी और अधिक आक्रामक हो गया। उसने ड्यूटी पर तैनात एएसआई गुरमेल सिंह के साथ धक्का-मुक्की की और उनकी वर्दी फाड़ दी। इस दौरान मौके पर मौजूद एक निजी व्यक्ति को भी थप्पड़ मार दिया गया, जिससे वहां कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया |

हालांकि नाके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों और अन्य लोगों की मदद से आरोपी को काबू कर लिया गया और बाद में पुलिस हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, सरकारी कर्मचारी पर हमला करने, मारपीट करने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। जांच के दौरान उनकी भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...

रोहतक PGI में अल्ट्रासाउंड को लेकर मरीजों का हंगामा, सुबह 5 बजे से लग रही लाइन

summer express, रोहतक। PGI में अल्ट्रासाउंड जांच की सीमित सुविधा को लेकर मंगलवार को मरीजों और उनके परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में मरीज हेल्थ यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. एचके अग्रवाल के कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए जांच व्यवस्था में सुधार की मांग की। वीसी के आश्वासन के बाद मरीज और...

संपत सिंह ने अंबाला में भाजपा सरकार पर साधा निशाना, अपराध और नशे को लेकर घेरा

summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। इनेलो सरकार में गृह मंत्री रह चुके संपत सिंह मंगलवार को अंबाला पहुंचे। यहां इनेलो कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए अंबाला कैंट को फ्री होल्ड करने, भाजपा के सेवा संकल्प अभियान, प्रदेश में बढ़ते अपराध और नशे के मुद्दे पर भाजपा...

चिट्टे के खिलाफ मैराथन अच्छी पहल, लेकिन नीयत और व्यवस्था भी हो साफ: सतपाल सत्ती

Summer express/ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार को ऊना से चिट्टे और नशे के खिलाफ विशेष मुहिम का आगाज करने जा रहे हैं। इसी कड़ी में ऊना में मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मैराथन के जरिए लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने का संदेश दिया जाएगा। वहीं, इस आयोजन को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.