Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जलवायु परिवर्तन का बढ़ता असर: मानसून में असहनीय हीट स्ट्रेस का खतरा, 1.2 अरब लोग हो सकते हैं प्रभावित

Summer express, नई दिल्ली | जलवायु परिवर्तन के कारण भारत में मानसून के दौरान उमस भरी गर्मी का खतरा लगातार बढ़ रहा है। एक नए अध्ययन में चेतावनी दी गई है कि वैश्विक तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने पर मानसून के मौसम में “असहनीय हीट स्ट्रेस” खतरनाक स्तर तक पहुंच सकता है, जिससे देश के करीब 1.2 अरब लोग प्रभावित हो सकते हैं।

अमेरिकन जियोफिजिकल यूनियन (AGU) की पत्रिका एडवांसेज में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, मानसून के दौरान बारिश के बीच आने वाले शुष्क दिनों में बढ़ती गर्मी और नमी का संयोजन लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन रहा है। शोधकर्ताओं ने बताया कि जलवायु के गर्म होने के साथ जुलाई से अक्टूबर के बीच असहनीय हीट स्ट्रेस की घटनाओं में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है।

आईआईटी गांधीनगर, स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय और पर्ड्यू विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने अध्ययन में पाया कि वर्ष 1979 से 2021 के बीच असहनीय हीट स्ट्रेस की घटनाएं अधिक बार होने लगी हैं और इसका दायरा भी बढ़ा है। 1980 के दशक में जहां इसका प्रभाव करीब 0.1 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र तक सीमित था, वहीं 2020 तक यह बढ़कर 0.4 लाख वर्ग किलोमीटर तक पहुंच गया।

शोधकर्ताओं के अनुसार, अत्यधिक तापमान और आर्द्रता के कारण शरीर की प्राकृतिक शीतलन प्रक्रिया प्रभावित होती है, जिससे हीट स्ट्रोक, गंभीर बीमारियों, अंगों के फेल होने और मृत्यु तक का खतरा बढ़ जाता है। लंबे समय तक रहने वाला हीट स्ट्रेस सार्वजनिक स्वास्थ्य, श्रम उत्पादकता और जलवायु अनुकूलन क्षमता के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है।

अध्ययन में गंगा के मैदानी क्षेत्रों और तटीय इलाकों को सबसे अधिक संवेदनशील बताया गया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी युक्त हवाएं और बढ़ता तापमान इन क्षेत्रों में जोखिम को और बढ़ा रहे हैं। वहीं, पंजाब समेत उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में भी मानसून के दौरान गंभीर हीट स्ट्रेस की स्थिति दर्ज की गई है।

शोध में चेतावनी दी गई है कि यदि वैश्विक तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होती है, तो मानसून के दौरान देश का 53 प्रतिशत क्षेत्र असहनीय हीट स्ट्रेस की चपेट में आ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होने की स्थिति में मानसून का मौसम भी आने वाले वर्षों में लोगों के लिए गंभीर स्वास्थ्य संकट का कारण बन सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.