Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक अग्निकांड: दीपेंद्र हुड्डा ने पीड़ितों से की मुलाकात, मुआवजे और जांच की मांग

Summer express, रोहतक | रोहतक के डी-पार्क क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही सांसद दीपेंद्र हुड्डा दिल्ली से सीधे रोहतक पहुंचे और प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा भी की।

घटनास्थल पर पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा ने नुकसान का जायजा लिया और उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना में प्रभावित हुए व्यापारियों को भवन, दुकान और सामान के नुकसान की शत-प्रतिशत भरपाई की जानी चाहिए। साथ ही हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को उचित मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग भी उठाई।

सांसद ने आग लगने के कारणों की निष्पक्ष जांच कराने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी सुरक्षा उपाय लागू करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यदि किसी की मृत्यु हुई है या कोई घायल हुआ है तो उन्हें सरकार की ओर से पर्याप्त आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए।

स्थानीय लोगों ने सांसद को बताया कि आग लगने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां काफी देर से मौके पर पहुंचीं, जिससे आग तेजी से फैल गई और करीब 10 से 11 दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। लोगों का कहना था कि यदि समय रहते दमकल दल पहुंच जाता तो नुकसान काफी कम हो सकता था।

इस पर दीपेंद्र हुड्डा ने फायर ब्रिगेड की प्रतिक्रिया में हुई देरी की जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए संवेदनशील और व्यावसायिक क्षेत्रों में दमकल वाहनों की अग्रिम तैनाती सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई हो सके।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर भी मौके पर पहुंचे और कई घंटों तक राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करते रहे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली तथा प्रभावित दुकानदारों से मिलकर उनका मनोबल बढ़ाया।

मनीष ग्रोवर ने इस हादसे को अत्यंत दुखद और पीड़ादायक बताते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नुकसान का आकलन कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय किया जा रहा है।

पूर्व मंत्री ने व्यापारियों और आम नागरिकों से गर्मी के मौसम में विशेष सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा कि अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करना बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने और आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए मजबूत व्यवस्था विकसित करने पर भी बल दिया।

गौरतलब है कि डी-पार्क क्षेत्र में लगी इस भीषण आग से कई दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है और पूरे इलाके में चिंता का माहौल बना हुआ है। प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच और नुकसान के आकलन में जुटा हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ग्रीनलैंड-अंटार्कटिका से 47 साल में पिघली 12,500 अरब टन बर्फ, बढ़ा समुद्र का खतरा

summer express , वॉशिंगटन। धरती के दो सबसे बड़े बर्फीले क्षेत्र ग्रीनलैंड और अंटार्कटिका तेजी से बर्फ खो रहे हैं। नए वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, 1979 के बाद से दोनों क्षेत्रों की बर्फ की चादरों से करीब 12,500 अरब टन बर्फ पिघल चुकी है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि यदि बर्फ पिघलने की गति...

फरीदकोट में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का खुलासा: 10 पिस्टल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

summer express , फरीदकोट। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 10 पिस्टल बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हथियारों की यह खेप ड्रोन के जरिए सीमा पार से पंजाब पहुंचाई...

विशाखापट्टनम में सड़क किनारे मिले कटे-फटे नोट, LIC रसीद और पैन कार्ड से मचा हड़कंप

summer express ,विशाखापट्टनम। शहर के सेंट्रल पार्क के मुख्य गेट के पास बुधवार को सड़क किनारे बड़ी संख्या में कटे-फटे नोट मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नोटों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक, पार्क के पास एक पेड़ के नजदीक...

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी

एजेंसी। | देहरादून उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन का जश्न देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में दिव्यांग बच्चों के बीच मनाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके साथ काफी समय बिताया।इस दौरान बच्चों का स्नेह और उत्साह देखकर मुख्यमंत्री भावुक हो गए। बच्चों से...

उत्तर प्रदेश में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती आवेदन प्रक्रिया शुरू, दिसंबर में होगी परीक्षा

सहायक अध्यापक के 12,405 और पीजीटी के 2,607 पदएजेंसी | लखनऊउत्तर प्रदेश में सरकारी और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने सहायक अध्यापक और प्रवक्ता संवर्ग यानी पीजीटी के कुल 15,012 पदों पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.