Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

10वीं पास युवाओं को विदेश में मिल रही नौकरी, 12 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन

Summer express/मंडी/ धर्मवीर -: अगर आप कम पढ़े लिखे हैं और विदेश में नौकरी करना चाहतें है तो आपका विदेश में रोजगार करने का सपना साकार होने वाला है। हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) के माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) स्थित प्रतिष्ठित कंपनी किंगस्टन होल्डिंग में फैक्ट्री सहायक व जनरल हेल्पर के पदों के लिए भर्ती की जा रही है। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है, जिसमें आपको सामान्य अंग्रेजी का ज्ञान होना आवश्यक है। इन पदों के लिए केवल पुरुष आवेदक (फ्रेशर/अनुभवी) आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होने के साथ वैध पासपोर्ट होना अनिवार्य है। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने दी। 

चौहान ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 1375 दिरहम प्रतिमाह आय दी जाएगी। जिसमें 1075 दिरहम मासिक वेतन और प्रतिदिन 3 घंटे के ओवरटाइम से लगभग 300 दिरहम अतिरिक्त आय शामिल है। जो कि भारतीय मुद्रा के हिसाब से 36 हजार के करीब बनाता है। इसके अतिरिक्त कंपनी द्वारा आवास, कंपनी की नीति के अनुसार मेडिकल बीमा, प्रत्येक दो वर्ष में एक बार हवाई टिकट और दुबई श्रम कानून के अनुसार ग्रेच्युटी की सुविधा प्रदान की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 12 जून, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा अनुमोदित निर्धारित शुल्क 35,400 रुपये का भुगतान करना होगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण के लिए अभ्यर्थी लिंक ttps://forms.gle/kEN8BYQJBHfSxuqE7 पर आवेदन कर सकते हैं। वैध पासपोर्ट के बिना उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आवेदन प्रक्रिया के बाद जल्द ही साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के दूरभाष नंबर 01905-235508 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

7 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पानीपत पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

Summer express, पानीपत। पानीपत पुलिस ने एक शिक्षण संस्थान संचालक से 7 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया के सामने पेश किया और पूरे मामले की जानकारी साझा...

जेएलएन नहर में डूबे किसान की तलाश जारी, 36 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

Summer express, झज्जर। बेरी क्षेत्र के गांव गोच्छी में जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) नहर में डूबे 25 वर्षीय किसान पंकज का 36 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। युवक की तलाश में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं, लेकिन अब तक...

कुटलैहड़ में 56 जरूरतमंद परिवारों को मिली ₹5.95 लाख की आर्थिक सहायता, विधायक विवेक शर्मा ने बांटे चेक

Summer express/ऊना,राकेश -:कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के जोगी पंगा स्थित विधायक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने 56 जरूरतमंद परिवारों को कुल 5 लाख 95 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। यह सहायता बच्चों की शादी, बुजुर्गों के इलाज, विद्यार्थियों की पढ़ाई और अन्य आवश्यक जरूरतों के लिए प्रदान...

मिंजर महोत्सव की सातवीं सांस्कृतिक संध्या में शामिल होंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, विकास योजनाओं का देंगे संदेश

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को अंतरराष्ट्रीय मिंजर महोत्सव के अवसर पर चंबा पहुंचे, जहां उनका जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री महोत्सव के तहत आयोजित सातवीं सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री...

डिजिटल साक्ष्यों के दम पर शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन, पंजाब-हरियाणा से तीन अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर गिरफ्तार

Summer express/शिमला, संजू-:शिमला जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और अधिक तकनीकी व आक्रामक बनाते हुए अंतरराज्यीय नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है। डिजिटल साक्ष्यों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच के आधार पर पुलिस ने पंजाब और हरियाणा से चिट्टा तस्करी नेटवर्क के तीन प्रमुख सप्लायरों को गिरफ्तार किया है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.