Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डिपो संचालकों का आरोप: राशन की बोरियों में कम वजन,व्यवस्था पर उठे सवाल

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत डिपुओं तक पहुंचाए जा रहे राशन के वजन को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश डिपो संचालक समिति ने खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि गोदामों से भेजे जा रहे राशन में निर्धारित मात्रा से कमी पाई जा रही है। समिति का कहना है कि इस कारण डिपो संचालकों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है और राशन कार्ड धारकों को भी पूरी मात्रा में राशन उपलब्ध करवाना चुनौती बनता जा रहा है।

प्रदेश डिपो संचालक समिति के अध्यक्ष अशोक कवि ने बताया कि डिपो संचालक विभाग की मांग के अनुसार राशन का परमिट प्राप्त करते हैं और उसकी पूरी राशि अग्रिम रूप से जमा करवाते हैं। इसके बावजूद जब राशन की खेप गोदामों से डिपुओं तक पहुंचती है तो कई बोरियों में निर्धारित वजन से 6 से 8 किलोग्राम तक कम राशन निकल रहा है। उनके अनुसार यह समस्या चावल, चीनी और आटे जैसी आवश्यक वस्तुओं में देखने को मिल रही है।अशोक कवि ने कहा कि सरकार की ओर से राशन को तौलकर भेजने और प्रत्येक खेप के साथ वेट चेक मेमो जारी करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, लेकिन अधिकांश मामलों में इनका पालन नहीं किया जा रहा। उन्होंने बताया कि विभाग ने डिपो धारकों को इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीनें उपलब्ध करवाई हैं, जबकि कई गोदामों में आज भी पुरानी मशीनों के माध्यम से वजन किया जा रहा है, जिससे वजन में गड़बड़ी की आशंका बढ़ जाती है।उन्होंने यह भी दावा किया कि खाद्य तेल की 12 लीटर क्षमता वाली पेटियों में भी कई बार एक लीटर तक कम तेल निकलता है। समिति का कहना है कि इस संबंध में कई बार शिकायतें दर्ज करवाई गईं, लेकिन न तो खाद्य आपूर्ति विभाग और न ही माप-तौल विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई की है।

कवि ने आरोप लगाया कि निरीक्षण के दौरान डिपो संचालकों से एक-एक ग्राम राशन का हिसाब मांगा जाता है, जबकि निगम के गोदामों में वजन और भंडारण व्यवस्था की नियमित जांच नहीं की जाती। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो प्रदेश के कई डिपो संचालक काम छोड़ने के लिए मजबूर हो सकते हैं, जिसका सीधा असर राशन वितरण व्यवस्था पर पड़ेगा।वहीं, इस मामले में हिमाचल प्रदेश सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन की क्षेत्रीय प्रबंधक रीता कुमारी ने कहा कि जिला हमीरपुर से अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि यह मामला मीडिया के माध्यम से उनके संज्ञान में आया है। विभाग अब गोदामों और आटा मिलों में राशन के वजन की जांच करवाएगा और यदि कहीं अनियमितता पाई जाती है तो नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में 5 किलोमीटर की नमो मैराथन, CM सैनी समेत 8 हजार लोगों ने लिया हिस्सा

summer express , अंकुर कपूर ,अंबाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा समर्पण को समर्पित नमो मैराथन का आयोजन  अंबाला शहर में किया गया। हर्बल पार्क से शुरू हुई 5 किलोमीटर लंबी मैराथन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत करीब 8 हजार खिलाड़ियों, कलाकारों, प्रशिक्षकों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों तथा अन्य...

अंबाला में बिजली विभाग के स्टोर में भीषण आग, कई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला शहर के बलदेव नगर इलाके में  शाम बिजली विभाग के स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया...

हांसी में तीन बच्चों की मां की हत्या: लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार, बेटी घायल, बेटा बरामद

summer express , हांसी। न्यू सुभाष नगर में तीन बच्चों की मां रचना की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके लिव-इन पार्टनर चांदी उर्फ लम्बु को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों काफी समय से साथ रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी रचना से शादी करना चाहता...

दादरी रोड पर सौर ऊर्जा केंद्र की इमारत में लगी आग, तीन दमकल गाड़ियों ने बुझाई

summer express , झज्जर। दादरी रोड स्थित भारत सौर ऊर्जा केंद्र की तीन मंजिला इमारत में  देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं...

फतेहाबाद में आसमानी बिजली से मकान की छत ढही, मलबे में दबकर महिला की मौत

summer express , फतेहाबाद। गांव खजूरी जाटी में देर रात तेज बारिश के दौरान आसमानी बिजली गिरने से एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे के समय परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे। छत के मलबे में दबने से नन्ही देवी नामक महिला की मौत हो गई। घटना रात करीब तीन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.