Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

व्यवसाय सुगमता पर सरकार का जोर, ई-टैक्सी और ई-रिक्शा के लिए मिलेगा 50% अनुदान

Summer express/शिमला -:हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में व्यवसाय करने की प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने श्रम एवं रोजगार विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को विभाग की सभी सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से पूरी तरह ऑनलाइन और डिजिटाइज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रमाण-पत्र, लाइसेंस और अन्य विभागीय सेवाओं की डिजिटल उपलब्धता से लोगों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और सेवाएं अधिक प्रभावी ढंग से प्रदान की जा सकेंगी।

बैठक में मुख्यमंत्री ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से सभी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को आसान बनाते हुए लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।मुख्यमंत्री ने बताया कि राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना-2023 के तहत युवाओं को ई-टैक्सी खरीदने के लिए 50 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जा रहा है। इस योजना को आगे बढ़ाते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 500 अतिरिक्त युवाओं को ई-टैक्सी खरीदने के लिए सहायता दी जाएगी। इसके लिए राज्य बजट में 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह योजना युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ हरित परिवहन को बढ़ावा देने में भी सहायक सिद्ध होगी।

इसके अलावा सरकार ने इसी वित्तीय वर्ष के दौरान 500 युवाओं को ई-रिक्शा खरीदने के लिए प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से 50 प्रतिशत पूंजीगत अनुदान देने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री के अनुसार यह पहल स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने और पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।व्यापार और उद्योग क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश दुकान एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम, 1969 तथा उससे संबंधित नियमों में संशोधन किया है। नए प्रावधानों के तहत दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को चौबीसों घंटे संचालन की अनुमति दी गई है। सरकार का मानना है कि इस निर्णय से व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि होगी, निवेश को बढ़ावा मिलेगा और उपभोक्ताओं को अधिक सुविधा प्राप्त होगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार एक ओर व्यवसाय करने में सुगमता को मजबूत बना रही है, वहीं दूसरी ओर श्रमिकों के अधिकारों और कल्याण को भी समान महत्व दे रही है। बैठक में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.