Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर में महिला डॉक्टर की संदिग्ध मौत, पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

Summer express, जालंधर। शहर में एक महिला डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका की पहचान डॉ. मीनाक्षी के रूप में हुई है, जो कपूरथला के एक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत थीं। मामले में पुलिस ने मृतका के पिता के बयान के आधार पर उनके पति डॉ. पीयूष के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, डॉ. मीनाक्षी पिछले करीब एक वर्ष से अपने पति से अलग रह रही थीं और जालंधर के केवल विहार स्थित घर में अकेली रहती थीं। घटना का पता उस समय चला जब उनकी एक सहकर्मी रोजाना की तरह उन्हें ड्यूटी पर साथ ले जाने के लिए घर पहुंची। कई बार आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला तो पड़ोसियों को बुलाया गया। इसके बाद खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर देखा गया, जहां डॉ. मीनाक्षी बेसुध अवस्था में पड़ी मिलीं। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए।

मौत के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तीन डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है, जो पोस्टमार्टम कर रिपोर्ट तैयार करेगा।

मृतका के पिता प्रमोद ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी वैवाहिक जीवन में लंबे समय से मानसिक और आर्थिक दबाव का सामना कर रही थी। उनका कहना है कि दामाद ने मीनाक्षी के नाम पर भारी रकम का कर्ज लिया था, जिसकी किश्तें उनकी बेटी चुका रही थी। परिवार का आरोप है कि हाल ही में जब मीनाक्षी ने अपना घर खरीदने के लिए बैंक से संपर्क किया तो उसे अपने नाम पर बड़े कर्ज की जानकारी मिली, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया था।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि डॉ. पीयूष के अस्पताल में कार्यरत एक महिला कर्मचारी के साथ करीबी संबंध थे, जिसके चलते दंपती के रिश्तों में तनाव आ गया था। परिवार का दावा है कि इसी वजह से डॉ. मीनाक्षी पति से अलग रह रही थीं। उन्होंने पुलिस को कुछ कथित साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराने की बात कही है।

मृतका की मां ने भी मामले में गंभीर संदेह जताते हुए कहा कि परिवार को अभी मौत के वास्तविक कारणों की जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, तकनीकी साक्ष्यों और परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

ट्राइसिटी में हथियार सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ l ट्राइसिटी में सक्रिय अपराधियों और असामाजिक तत्वों को अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिस्टल, दो देसी कट्टे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।...

अभिषेक बनर्जी जल्द जाएंगे जेल, ओवैसी कभी भाजपा के साथ नहीं रहे : रेखा शर्मा

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला |  राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने पश्चिम बंगाल के प्राथमिक स्कूल भर्ती घोटाले को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और उसके राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोला। अंबाला प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के चलते अभिषेक बनर्जी जल्द ही...

यमुनानगर में होटल कारोबारी को जान से मारने की धमकी, परिवार और होटल को भी निशाना बनाने की चेतावनी

Summer express, यमुनानगर l शहर के एक होटल कारोबारी को डाक के माध्यम से मिले दो धमकी भरे पत्रों ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पत्रों में कारोबारी, उनके बेटे, बहन और जीजा को जान से मारने की धमकी देने के साथ-साथ होटल को आग लगाने की चेतावनी भी दी गई है। घटना...

संसाधनों की कमी पर भड़के बिजली कर्मचारी, UHBVN के खिलाफ प्रदर्शन

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला |  हरियाणा विद्युत विभाग (UHBVN) में संसाधनों की कमी को लेकर कर्मचारियों का गुस्सा खुलकर सामने आया। अंबाला में विभागीय कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की और कार्य व्यवस्था में आ रही खामियों को उजागर करते हुए अधिकारियों के खिलाफ विरोध जताया। कर्मचारियों का कहना है कि आधुनिक तकनीक के...

शहीद स्मारक का लाइट एंड साउंड शो बनेगा प्रमुख आकर्षण : अनिल विज

Summer express, अंकुर कपूर , अम्बालाl। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक के ओपन एयर थियेटर में तैयार किए गए अत्याधुनिक लाइट एंड साउंड शो का निरीक्षण किया। इस दौरान शो के निर्माण से जुड़ी मुंबई की टीम के निदेशक, लेखक एवं कलाकार अतुल तिवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.