Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारत में निर्मित C-295 विमान की पहली परीक्षण उड़ान सफल, वायुसेना की ताकत बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

Summer express, नई दिल्ली। भारत के रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। देश में निर्मित C-295 सैन्य परिवहन विमान ने सफलतापूर्वक अपनी पहली परीक्षण उड़ान पूरी कर ली है। भारतीय वायु सेना ने इस उपलब्धि को स्वदेशी रक्षा निर्माण और आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर बताया है।

भारतीय वायु सेना ने सफल परीक्षण उड़ान पर परियोजना से जुड़े सभी वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और तकनीकी विशेषज्ञों को बधाई दी। वायुसेना के अनुसार, यह उपलब्धि देश की बढ़ती एयरोस्पेस क्षमता और रक्षा उत्पादन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में हो रही प्रगति को दर्शाती है।

गौरतलब है कि भारतीय वायु सेना ने 56 C-295 सैन्य परिवहन विमानों की खरीद की योजना बनाई है। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 21,935 करोड़ रुपये बताई गई है। इन विमानों का उपयोग सैनिकों, सैन्य उपकरणों और राहत सामग्री के परिवहन सहित विभिन्न रणनीतिक अभियानों में किया जाएगा।

समझौते के तहत 16 विमान सीधे तैयार अवस्था में उपलब्ध कराए जाएंगे, जबकि शेष 40 विमानों का निर्माण और असेंबली भारत में की जाएगी। इन विमानों को एयरबस के तकनीकी सहयोग से टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड की वडोदरा स्थित उत्पादन इकाई में तैयार किया जा रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि C-295 परियोजना न केवल भारतीय वायु सेना की परिचालन क्षमता को मजबूत करेगी, बल्कि देश में रक्षा विनिर्माण उद्योग को भी नई गति देगी। इसके माध्यम से अत्याधुनिक विमान निर्माण तकनीक, रोजगार सृजन और घरेलू रक्षा उत्पादन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

भारतीय वायु सेना ने कहा कि भारत में निर्मित पहले C-295 विमान की सफल उड़ान यह साबित करती है कि देश रक्षा क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के साथ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह परियोजना भविष्य में स्वदेशी सैन्य विमान निर्माण के लिए भी नई संभावनाओं के द्वार खोल सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मांझी पुल पर तेज रफ्तार बस ने छीनी 39 वर्षीय युवक की जिंदगी ,गुस्साए परिजनों ने तीन घंटे तक जाम रखा पठानकोट-मंडी हाईवे

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा-:कांगड़ा जिले के गग्गल में मांझी पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 39 वर्षीय स्कूटी सवार की जान चली गई। रछियालु डाइवर्जन के नजदीक निजी बस और स्कूटी के बीच हुई जोरदार टक्कर में स्कूटी चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों और...

गन्ने के भाव पर किसानों में बढ़ी नाराजगी, 600 रुपये प्रति क्विंटल की मांग पर अड़े

Summer express, कुरुक्षेत्र। हरियाणा में गन्ने के भाव को लेकर किसानों का असंतोष बढ़ता जा रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से अगले दो वर्षों के लिए गन्ने का मूल्य निर्धारित किए जाने के बावजूद किसान संगठन इससे संतुष्ट नहीं हैं। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने सरकार के फैसले के खिलाफ विरोध की तैयारी शुरू...

गुरुग्राम में भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान, कैप्टन अभिमन्यु ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पांचाल)। भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुग्राम में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री कैप्टन अभिमन्यु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह और गुरुग्राम के विधायक...

ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम की स्वर्णिम सफलता के लिए मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे हॉकी फेडरेशन प्रमुख भोला सिंह

Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में शनिवार को हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रमुख भोला सिंह ने शीश नवाकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि और भारतीय हॉकी टीम की शानदार सफलता के लिए प्रार्थना की।मंदिर परिसर में पुजारी सचिन कालिया ने...

अनुराग ठाकुर और जयराम ठाकुर ने जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में की शिरकत,भुट्टो-कंवर की एकजुटता को बताया पार्टी के लिए अहम

Summer express/ऊना,राकेश-: हिमाचल प्रदेश में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह के दौरान भाजपा की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत की। समारोह में पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो और वीरेंद्र कंवर भी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.