Summer express/धर्मशाला, राहुल- हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों के वेतन के एक हिस्से को डिफर करने संबंधी जारी अधिसूचना को वापस लेने के फैसले के बाद धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह पर निशाना साधा है ,सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में निर्णय लेने की प्रक्रिया पूरी तरह अस्थिर हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुबह कोई फैसला लेते हैं और शाम तक उसे बदल देते हैं। फैसलों को लेकर किसी से मुख्यमंत्री न सलाह लेते है ओर न ही चर्चा करते है न ये सोचते है कि आने वाले समय मे इसके क्या परिणाम होंगे।
वही नीरज भारती के निष्कासन को लेकर उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी का आंतरिक मामला है किसको पार्टी में रखना है ओर किसको नहीं ।लेकिन जिस तरह की परिस्थितियों यहां पर उत्पन्न हुई है इस तरह की परिस्थितियों पहले कभी देखने को नहीं मिली।वहीं जिला परिषद और पंचायत समिति में अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव न होने को लेकर भी सरकार पर सुधीर शर्मा ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 30 दिन के भीतर ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव करवाने पड़ते हैं और सरकार अपनी सुविधा अनुसार तिथि तय कर सकती हैअभी चुने हुए प्रतिनिधित्व पर दबाव बनाया जा रहा है।इससे कुछ हासिल होने वाला नही है।सरकार हताशा में है। लेकिन जो जनादेश जनता द्वारा दिया गया है उसका सम्मान किया जाना चाहिए।