Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल को NCR से बाहर करने की मांग तेज, भारतीय किसान यूनियन टिकैत 15 जून को सौंपेगी ज्ञापन

Summer express, सूंदर कुंडू, पलवल। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की ओर से पलवल स्थित जाट धर्मशाला में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय सचिव रतन सिंह सौरोत मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष समंदर सिंह चौहान ने की।

बैठक के दौरान 16 से 18 जून तक हरिद्वार में आयोजित होने वाले भारतीय किसान यूनियन के वार्षिक शिविर को लेकर भी चर्चा की गई। रतन सिंह सौरोत ने बताया कि इस शिविर में देश के 18 राज्यों के किसान प्रतिनिधि और पदाधिकारी भाग लेते हैं, जहां कृषि, किसान हितों और राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन किया जाता है। पलवल जिले के किसानों को भी शिविर में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

बैठक में सबसे अहम प्रस्ताव पलवल जिले को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) से बाहर किए जाने की मांग को लेकर पारित किया गया। किसान नेताओं का कहना है कि NCR में शामिल होने के बावजूद जिले को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, जबकि किसानों और आम लोगों पर विभिन्न नियमों और प्रतिबंधों का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। उनका आरोप है कि NCR की नीतियों के कारण खेती और ग्रामीण विकास से जुड़े कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

रतन सिंह सौरोत ने कहा कि किसानों की समस्याओं को देखते हुए संगठन ने निर्णय लिया है कि 15 जून को जिला उपायुक्त के माध्यम से NCR सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके अलावा जिले के सांसदों और विधायकों को भी इस मांग से अवगत कराया जाएगा, ताकि पलवल को NCR से बाहर करने के मुद्दे को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।

किसान नेताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार नहीं किया गया तो आगे व्यापक स्तर पर आंदोलन की रणनीति भी बनाई जा सकती है। बैठक में बड़ी संख्या में किसान प्रतिनिधियों और यूनियन पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.