Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारत के खिलाफ चुनौती से अफगानिस्तान करेगा वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत: शहीदी

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से पहले अफगानिस्तान के कप्तान अशमतुल्लाह शहीदी ने कहा कि उनकी टीम आईसीसी विश्व कप 2027 अभियान की शुरुआत दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में शामिल भारत के खिलाफ करने जा रही है।उन्होंने कहा कि यह मुकाबला टीम के लिए अपनी तैयारियों, मजबूती और कमजोरियों को परखने का बेहतरीन अवसर होगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में शहीदी ने कहा कि अफगानिस्तान ने वर्ष 2023 के विश्व कप के दौरान धर्मशाला में बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेला था, जिससे टीम को यहां की परिस्थितियों का अच्छा अनुभव है।उन्होंने बताया कि भारतीय परिस्थितियां आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार रहती हैं और उनकी टीम के स्पिनरों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।अफगान कप्तान ने कहा कि भारतीय टीम लगातार बड़े टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन करती रही है और पिछले विश्व कप में भी फाइनल तक पहुंची थी। ऐसे में भारत के खिलाफ खेलना किसी भी टीम के लिए बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी तथा जीत के लिए पूरा प्रयास करेगी।घरेलू क्रिकेट और टीम संयोजन पर बात करते हुए शहीदी ने बताया कि वनडे टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। युवा खिलाड़ी डर्मेश रसौली टीम का हिस्सा थे, लेकिन उनके पिता के निधन के कारण उन्हें स्वदेश लौटना पड़ा। उन्होंने उम्मीद जताई कि रसौली जल्द ही टीम से दोबारा जुड़ेंगे।

शहीदी ने कहा कि भारत के सभी खिलाड़ी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत उनके लिए दूसरे घर जैसा है, जबकि धर्मशाला का वातावरण और मौसम काफी हद तक अफगानिस्तान से मिलता-जुलता है, जिससे यहां खेलना घरेलू परिस्थितियों जैसा अनुभव देता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हराबाग फोरलेन पर तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार, युवक-युवती गंभीर रूप से घायल

Summer express, सुंदरनगर। मंडी जिले के सुंदरनगर स्थित हराबाग फोरलेन पर रविवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। चंडीगढ़ से मंडी लौट रहे दोनों युवाओं की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे के बाद दोनों को उपचार...

जेई हत्या मामला: पुलिस को सूचना देना चाहती थी महिला डॉक्टर, जांच में कई अहम खुलासे

Summer express, कुल्लू। जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) लाभ सिंह गुलेरिया हत्याकांड में जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि मामले की मुख्य आरोपियों में शामिल महिला डॉक्टर घटना के बाद पुलिस को सूचना देना चाहती थी, लेकिन अन्य आरोपियों ने उसे ऐसा...

चिंतपूर्णी मंदिर में महिला श्रद्धालु की सोने की चेन काटने का प्रयास, सतर्कता से टली वारदात

Summer express,विकास शर्मा ,  चिंतपूर्णी | विश्वविख्यात श्री चिंतपूर्णी मंदिर में शनिवार शाम एक महिला श्रद्धालु की सोने की चेन काटने की कोशिश का मामला सामने आया। श्रद्धालु की सतर्कता और मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मियों की मुस्तैदी के चलते वारदात को समय रहते विफल कर दिया गया और संदिग्ध महिला को मौके पर ही...

हिम बस पास योजना बनी यात्रियों के लिए वरदान, करसोग डिपो ने जारी किए 9,166 पास

Summer express, धर्मवीर , मंडी | हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में निःशुल्क और रियायती यात्रा सुविधा प्रदान करने के लिए शुरू की गई हिम बस पास योजना यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है। विशेष रूप से विद्यार्थियों, महिलाओं, दिव्यांगजनों और अन्य पात्र वर्गों को इस योजना का सीधा लाभ मिल रहा...

संत रविदास जयंती पर ऊना पहुंची समरसता संकल्प कलश यात्रा, अनुराग ठाकुर ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

Summer express, राकेश, ऊना। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय कलश यात्रा रविवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के संतोषगढ़ स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर पहुंची। वाराणसी स्थित गुरु रविदास जन्मस्थली से 29 जुलाई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.