Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

खच्चरों और कुलियों के सहारे राहत पहुंचा रहा प्रशासन.. डीसी मंडी मौके पर खुद संभाल रहे मोर्चा

Mandi, 6 July

सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और आसपास के इलाकों में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के कारण सड़क संपर्क पूरी तरह से टूट गया है। ऐसे में जिला प्रशासन ने राहत सामग्री पहुंचाने के लिए पारंपरिक तरीकों का सहारा लिया है। कुली और खच्चर अब इन दुर्गम इलाकों में जीवन रेखा बन चुके हैं।

मंडी प्रशासन ने जीभी  से 47 अनुभवी बोझा ढोने वाले मजदूरों को विशेष रूप से बुलाया है। साथ ही 14 से अधिक खच्चर मालिक भी राहत सामग्री पहुंचाने के इस कार्य में जुटे हुए हैं। इनके माध्यम से अब तक करीब 2000 राशन किटें, गैस सिलेंडर, पानी, डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुएं प्रभावित लोगों तक पहुंचाई जा चुकी हैं।

डीसी मंडी अपूर्व देवगन स्वयं मौके पर मौजूद हैं और राहत व बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आज शाम तक थुनाग तक सड़क सुविधा बहाल हो जाएगी, जिससे राहत पहुंचाने का कार्य और अधिक तेज हो सकेगा।वहीं, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, वायुसेना, पुलिस, होमगार्ड और अन्य विभाग मिलकर बहाली कार्यों में जुटे हुए हैं। जंजैहली क्षेत्र से करसोग की ओर सड़क मार्ग खोलने का कार्य भी तेजी से जारी है, जिससे वहां फंसे पर्यटकों को सुरक्षित निकाला जा सके।

संचार सुविधा की बहाली के लिए टेलीकॉम कंपनियों के कर्मचारी दिन-रात काम कर रहे हैं। अधिकांश क्षेत्रों में नेटवर्क बहाल कर दिया गया है, जबकि बाकी क्षेत्रों में काम जारी है। खराब मौसम के चलते हेलिकॉप्टर उड़ानें बाधित हैं, इसलिए रेस्क्यू कार्य सड़क मार्ग से ही किया जा रहा है।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.