Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सराज पहुंचीं कंगना रनौत, कहा— केंद्र से मांगूंगी विशेष राहत पैकेज, पुनर्वास को मिले प्राथमिकता

Mandi, 6 July

मंडी से सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने आज सराज विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। कंगना ने थुनाग बाजार और आसपास के क्षेत्रों में नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनका हाल जाना।

कंगना रनौत ने कहा कि आपदा ने सराज में व्यापक तबाही मचाई है। कई परिवार अपने घरों, सामान और आधारभूत सुविधाओं से पूरी तरह वंचित हो गए हैं। उन्होंने कहा,लोगों के पास अब कुछ भी नहीं बचा है। यह स्थिति अत्यंत दुखद और मानवीय रूप से विचलित कर देने वाली है। ऐसे समय में हम सभी को एकजुट होकर इन परिवारों के साथ खड़ा होना चाहिए।”

कंगना ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे केंद्र सरकार से विशेष राहत पैकेज की मांग करेंगी और साथ ही प्रभावितों के पुनर्वास और पुनर्स्थापना को प्राथमिकता दिलवाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी।हालांकि, कंगना ने इस दौरान प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा, पिछली बार की तरह इस बार भी अगर केंद्र से राहत राशि आएगी, तो वह ज़मीन पर नहीं पहुंचेगी। प्रदेश सरकार को चाहिए कि वह पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ इस त्रासदी से निपटे।”उन्होंने कहा कि प्रभावितों तक मदद सीधे पहुंचे, इसके लिए केंद्र व अन्य एजेंसियों को एक वैकल्पिक वितरण तंत्र पर विचार करना चाहिए।

कंगना रनौत के इस दौरे को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं पहले से ही शुरू हो गई थीं। त्रासदी के बाद यह सवाल उठने लगे थे कि मंडी की सांसद अब तक प्रभावित क्षेत्रों में क्यों नहीं पहुंची हैं। हालांकि, आज उनके मौके पर पहुंचने और लोगों को केंद्र सरकार की तरफ से हरसंभव मदद का आश्वासन देने के बाद इस बहस को विराम मिला है।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पंचायती राज चुनाव को लेकर विक्रमादित्य का बीजेपी  अध्यक्ष पर निशाना,बोले – ये दिन आ गए हैं कि प्रधानों के कंधों पर चला रहे हैं बंदूक

Summer express/शिमला, संजू -: 23 जून को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इस दौरान हेल्थ चेकअप के साथ-साथ ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी...

सोनीपत में पहली बार सफलतापूर्वक हुई दुर्लभ हृदय उपचार प्रक्रिया, 60 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

Summer express, सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित फिम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने 60 वर्षीय ग्रामीण महिला का जटिल हृदय उपचार कर चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लंबे समय से सांस लेने में परेशानी का सामना कर रही महिला की जांच में सामने आया कि उसका हृदय मात्र 25 प्रतिशत क्षमता से काम कर...

विधानसभा चुनाव लड़ने पर वंदना गुलेरिया बोलीं…फैसला पिता नहीं,पार्टी हाईकमान करेगा

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: मंडी जिला की धर्मपुर सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने के फैसले को पूर्व मंत्री ठकुर महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया ने पिता महेंद्र सिंह नहीं पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया है। मंडी में आयोजित प्रेस के दौरान पूछे गए सवाल के जबाव में वंदना गुलेरिया ने कहा कि...

पुणे में गैस रिसाव से हुआ भीषण विस्फोट: आग लगने से युवक की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलसे

Summer express, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर के वाघोली इलाके में शुक्रवार सुबह एक रिहायशी भवन में गैस रिसाव के कारण हुए जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो बुजुर्ग सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके...

करसोह में तड़के भीषण अग्निकांड,पशुशाला राख; भैंस झुलसी, लाखों का नुकसान

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिले के विकास खंड टौणीदेवी की ग्राम पंचायत गुवारडू के अंतर्गत करसोह गांव में शुक्रवार तड़के एक भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। आग लगने की इस घटना में एक पशुशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि अंदर बंधी भैंस झुलस गई। ग्रामीणों की तत्परता और साहसिक प्रयासों के चलते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.