Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दो साल में दो बार गिर गया फोरलेन का डंगा,अब फिर से निर्माण कार्य पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

Summer express मंडी/ धर्मवीर -: चंडीगढ़-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत पंडोह के साथ लगते जागर के पास लगाया गया डंगा दो वर्षों में दो बार गिर चुका है। निर्माण कार्य पर जहां पहले से ही लोगों ने कई सवाल खड़े किए थे वहीं अब इसके दोबारा निर्माण पर भी कई सवाल उठना शुरू हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य कर रही केएमसी कंपनी द्वारा मिट्टी पर ही दोबारा से डंगा लगाया जा रहा है।

प्रभावित सूरत राम, सोनू ठाकुर और पुष्प राज ने बताया कि डंगे के निर्माण में फिर से कोताही और लापरवाही बरती जा रही है। डंगा गिरने के कारण साथ लगते करीब 10 परिवार खतरे की जद में आ गए हैं। यह रोजाना डर के साए में जीने को मजबूर हैं। इनका आरोप है कि शासन, प्रशासन और कंपनी प्रबंधन इनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। इन्होंने निर्माण कार्य को सही ढंग से करने और प्राकृतिक जल स्त्रोतों को बहाल करने की मांग उठाई है।

स्योग जागर से नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्य सौरव गुलेरिया ने बताया कि गत वर्ष यह डंगा निर्माण कार्य के दौरान ही गिर गया था और इस बार निर्माण पूरा होने के 15 दिन बाद जरा सी बारिश होने पर ही धराशाही हो गया। प्रभावितों की तरफ कंपनी प्रबंधन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। अगर कंपनी ने समय रहते उचित प्रबंध नहीं किए तो आने वाले समय में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने से भी गुरेज नहीं किया जाएगा। केएमसी कंपनी के क्वालिटी इंजीनियर विवेकानंद झा ने बताया कि डंगे के पीछे अंडरग्राउंड वाटर के कारण यह नुकसान हुआ है। एनआईटी के साथ मिलकर सारे कारणों की जांच पड़ताल की गई है और अब उन्हीं की सलाह पर गेबियन वॉल लगाई जा रही है। बरसात के दौरान यदि यह तकनीक कामयाब हो गई तो ठीक नहीं तो उसके बाद इस डंगे का नए सिरे से निर्माण किया जाएगा। जहां पर लोगों के घरों को खतरा है वहां भी उचित प्रबंध किए जाएंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, हिमाचल से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

हिमफेड चेयरमैन महेश्वर चौहान दिल्ली रवाना, बोले- जनता की आवाज दबाने के बजाय सुने सरकार, वरना भुगतना पड़ेगा खामियाजा शिमला-: वोट चोरी के मुद्दे को लेकर रविवार को दिल्ली में होने वाली विपक्ष की रैली से पहले देश का सियासी माहौल गरमा गया है। इस प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस...

विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार से आर-पार की तैयारी, 5 नवंबर को शिमला में जुटेंगे शिक्षक

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश में विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को लेकर प्रदेश सरकार और शिक्षक संगठनों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (HPUTWA) ने राज्य सरकार के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। संघ ने सरकार से विधेयक...

अहोई अष्टमी का व्रत कल, बच्चों की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए महिलाएं करेंगी पूजा

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। बच्चों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाएं 1 नवंबर को अहोई माता का व्रत रखेंगी। व्रत को लेकर अंबाला के बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है। महिलाएं गन्ने, सिंघाड़े और पूजा से जुड़ी अन्य सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में गन्ने...

504 करोड़ रुपये के सरकारी धन घोटाले में विक्रम वधवा को झटका, अदालत ने जमानत याचिका की खारिज

Summer express, पंचकूला। हरियाणा के सरकारी विभागों के खातों से करीब 504 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार रियल एस्टेट कारोबारी विक्रम वधवा को अदालत से राहत नहीं मिली है। सीबीआई की विशेष अदालत ने उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने मामले की गंभीरता, आरोपी की कथित भूमिका और...

रिश्वत मामले में नूंह के जेई सलीम को अदालत से राहत, सबूतों के अभाव में मिली रिहाई

Summer express, नूंह। नूंह नगर योजनाकार विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) सलीम को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम अदालत में उनके खिलाफ ठोस सबूत पेश नहीं कर सकी। इसके बाद अदालत ने जेई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.