Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में सिंगल ईंजन की सरकार, तभी नहीं हो रहा प्रदेश का विकास- भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: हिमाचल प्रदेश में सिंगल ईंजन की सरकार काम कर रही है। यही कारण है कि यहां का विकास नहीं हो पा रहा है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने मंडी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि वे बीते 6 वर्षों उत्तराखंड के प्रभारी हैं। उत्तराखंड और हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियां एक जैसी ही हैं। लेकिन वहां पर डबल ईंजन की सरकार है जो आपदा के समय तुरंत राहत पहुंचाती है जबकि हिमाचल में ऐसा नहीं हो रहा। यहां नगर निगम और पंचायत चुनावों से लोगों ने प्रदेश सरकार को जबाव दे दिया है कि वे सरकार की कार्यप्रणाली से खुश नहीं हैं।

दुष्यंत कुमार गौतम ने प्रगति पथ यात्रा के तहत फोरलेन पर मलोरी टनल पर पैदल यात्रा भी की और मोतीपुर में पौधा भी रोपा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 25 वर्षों तक निर्वाचित रहकर सरकार चलाने का एक अदभुत रिकार्ड बनाया है। 13 वर्षों तक गुजरात के सीएम और अब लगातार 12 वर्षों तक देश के पीएम के रूप में उन्होंने जो काम किए हैं उन्हें आज पूरा विश्व सराह रहा है। एक भारत विश्व में एक अलग पहचान बना पाने में कामयाब हुआ है और पूरे विश्व की नजरें अब भारत पर टिकी हुई हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ से मंडी तक जहां पहले 6 घंटे लगते थे वहीं अब फोरलेन निर्माण से यह दूरी मात्र 3 घंटों की रह गई है। ऐसे हर क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के कोने-कोने तक विकास पहुंचाया है।इस मौके पर विधायक अनिल शर्मा, इंद्र सिंह गांधी, पूर्ण चंद ठाकुर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा और जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

स्कूल संचालिका हत्याकांड पर जयराम ठाकुर का सरकार पर तीखा हमला

Summer express, धर्मवीर , मंडी | पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में स्कूल संचालिका की हत्या को लेकर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार और पुलिस प्रशासन ने समय रहते गंभीरता दिखाई होती तो इस दुखद घटना को टाला जा सकता था। मंडी...

कांग्रेस ने महिलाओं के साथ किया विश्वासघात, चुनावी वादा हुआ ढेर : पायल वैद्य

summer express,शिमला। भाजपा प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना में बार-बार किए जा रहे संशोधनों को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनावों के दौरान प्रदेश की महिलाओं से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आते ही उन...

15 अगस्त तक मछली पकड़ने और बिक्री पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

Summer express, सुभाष , बिलासपुर | हिमाचल प्रदेश में मछलियों के प्रजनन काल को ध्यान में रखते हुए मत्स्य विभाग ने 16 जून से 15 अगस्त 2026 तक मछली पकड़ने और उसकी बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया है। इस अवधि के दौरान प्रदेश के सभी सामान्य जलाशयों, नदी-नालों और उनकी सहायक धाराओं में मत्स्य आखेट की...

राजस्थान हादसे में हरियाणा के परिवार पर टूटा कहर, सात जनों की मौत

Summer express, मताना । राजस्थान के डूंगरगढ़ में हुए भीषण सड़क हादसे ने हरियाणा के मताना गांव के एक परिवार को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया। हादसे में घायल सेवानिवृत्त वरिष्ठ लेखाकार ओमप्रकाश की दोहती तनवी ने भी सोमवार देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही इस दर्दनाक हादसे में...

करनाल में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत

Summer express, करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर नीलोखेड़ी के निकट मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां और मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब सड़क किनारे खड़ी एक कार का दरवाजा अचानक खुल गया, जिससे बाइक असंतुलित होकर सड़क पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.