Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शादी के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत, दहेज के लिए 50 लाख रुपये मांगने का आरोप

Summer express/गुरुग्राम, अनुज पांचाल-: हरियाणा के गुरुग्राम से दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है। बेगमपुर खटोला निवासी एक नवविवाहिता की शादी के महज छह महीने बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करने और अतिरिक्त रकम की मांग करने का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि शादी में उनकी ओर से कार, सोने के आभूषण और अन्य महंगे उपहार दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद मांगों का सिलसिला नहीं रुका। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

मृतका की पहचान गुरुग्राम के बेगमपुर खटोला क्षेत्र की रहने वाली आँचल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, नवंबर महीने में उसकी शादी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी पारस भाटी के साथ पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम से संपन्न हुई थी। परिवार का दावा है कि शादी के दौरान दूल्हे पक्ष की अपेक्षाओं के अनुरूप फॉर्च्यूनर कार, लाखों रुपये के सोने के आभूषण तथा अन्य कीमती सामान भी दिया गया था। परिजनों का कहना है कि उन्होंने अपनी सामर्थ्य से बढ़कर विवाह किया था ताकि बेटी का वैवाहिक जीवन सुखमय रहे।मृतका के पिता समय सिंह बोकन और अन्य परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही आँचल को ससुराल में परेशान किया जाने लगा। उनका कहना है कि पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। आरोप है कि पति पारस भाटी ने फैक्ट्री लगाने के लिए मायके से 50 लाख रुपये लाने का दबाव बनाया। परिवार के अनुसार, जब आँचल ने इतनी बड़ी रकम लाने में असमर्थता जताई तो उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। परिजनों का दावा है कि उसे बार-बार ताने दिए जाते थे और पैसे न लाने पर घर में प्रवेश तक नहीं करने की धमकी दी जाती थी।

मृतका की माता गीता बोकन ने आरोप लगाया कि शादी में भारी मात्रा में सामान और उपहार देने के बावजूद उनकी बेटी को चैन से नहीं रहने दिया गया। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त रकम की मांग को लेकर लगातार दबाव बनाया जाता था, जिससे आँचल मानसिक रूप से बेहद परेशान रहने लगी थी। परिवार का कहना है कि लगातार बढ़ते तनाव और कथित प्रताड़ना के कारण वह अंदर ही अंदर टूटती चली गई।मृतका के भाई वंश बोकन ने भी आरोप लगाया कि परिवार ने कई बार स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन ससुराल पक्ष का रवैया नहीं बदला। उनका कहना है कि दहेज की मांग और मानसिक उत्पीड़न के कारण आँचल गहरे अवसाद में चली गई थी। इसी बीच मई महीने में उसने कथित रूप से आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

पीड़ित परिवार की ओर से पैरवी कर रहीं अधिवक्ता अंबिका यादव ने कहा कि मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच जारी है। अधिकारियों के अनुसार, सभी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और जांच पूरी होने के बाद कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह मामला एक बार फिर दहेज प्रथा और उससे जुड़ी सामाजिक समस्याओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.