Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राहुल गांधी के राष्ट्रीय आंदोलन पर दुष्यंत का हमला,बोले – अब तो प्रियंका भी उनके खिलाफ

मंडी, धर्मवीर -: केंद्र की मोदी सरकार के 12 साल के विकास कार्यों की जानकारी देने हिमाचल पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के राष्ट्रीय आंदोलन पर चुटकी ली है। दुष्यंत कुमार ने कहा कि देश मे राहुल गांधी के विश्वसनीयता समाप्त हो गई है, इस आंदोलन में प्रियंका गांधी वाड्रा भी उनका साथ नहीं दे रही हैं। राहुल गांधी जब संसद में होते हैं तो उनकी बोलती बंद रहती है, लेकिन विदेश जाते ही भारत को बदनाम करने में जुट जाते हैं। देश की जनता कांग्रेस को पहले ही नकार चुकी है और हिमाचल में उनकी सरकार होने के बावजूद भी हालिया शहरी निकाय व पंचायत चुनावों में जनता ने उन्हें आईना दिखा दिया है।

वहीं महामंत्री दुष्यंत गौतम ने भारत की मजबूत विदेश व कूटनीति की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत विदेशों में बेहतर समन्वय के साथ कार्य कर रहा है। जिस कारण होमुर्ज से आज भी भारत के समुद्री जहाज आसानी से निकल पा रहे हैं। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में शहीद हुए जवानों के शवों को वहीं दफना दिया जाता था। भाजपा ने यह व्यवस्था शुरू की है कि पूर्ण सम्मान के साथ शहीदों के शव घर पहुंचाए जाते हैं। उन्होंने आश्वासन दिलाया कि ओमान में मारे गए भारतीय नाविकों के शव जल्द ही सम्मान के साथ भारत वापस लाए जाएंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.