Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डिग्री कॉलेज संधोल को किसी सूरत में बंद नहीं होने देंगे, जरूरत पड़ी तो लड़ेंगे लंबी लड़ाई : रजत ठाकुर

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:डिग्री कॉलेज संधोल को बंद करने अथवा उसकी शैक्षणिक गतिविधियों को प्रभावित करने की किसी भी कोशिश का भाजपा संधोल इकाई ने कड़ा विरोध करने का निर्णय लिया है। भाजपा नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि क्षेत्र की वर्षों पुरानी इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्था को किसी भी सूरत में बंद नहीं होने दिया जाएगा और इसके लिए जनहित में लंबा संघर्ष भी करना पड़े तो पीछे नहीं हटेंगे।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर ने कहा कि डिग्री कॉलेज संधोल क्षेत्र के सैंकड़ों विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र है। यदि कॉलेज की व्यवस्था से किसी प्रकार की छेड़छाड़ की जाती है या इसे कमजोर करने का प्रयास किया जाता है तो इसका सीधा असर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के भविष्य पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को शिक्षा संस्थानों को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य करना चाहिए, न कि उन्हें बंद करने या कमजोर करने की।रजत ठाकुर ने बताया कि भाजपा संधोल इकाई की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि कॉलेज के अस्तित्व को बचाने के लिए व्यापक जनआंदोलन चलाया जाएगा। इसी कड़ी में 17 जून को संधोल बंद का आह्वान किया गया है। इस दौरान बाजार बंद रखने के साथ-साथ क्षेत्रवासियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों, सामाजिक संगठनों तथा व्यापार मंडल के सहयोग से आक्रोश प्रदर्शन भी आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संधोल क्षेत्र के लोगों ने वर्षों तक संघर्ष कर इस कॉलेज की स्थापना करवाई थी और आज यह संस्था सैकड़ों विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्रदान कर रही है। ऐसे में यदि कॉलेज पर किसी प्रकार का संकट आता है तो पूरा क्षेत्र एकजुट होकर उसका विरोध करेगा। भाजपा नेता ने प्रदेश सरकार से मांग की कि कॉलेज से जुड़े सभी संशयों को तत्काल दूर किया जाए तथा संस्थान में आवश्यक स्टाफ और सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के कई संस्थान उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि सरकार ने समय रहते उचित कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।भाजपा संधोल इकाई ने क्षेत्र की जनता से 17 जून के बंद और आक्रोश प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि यह लड़ाई किसी राजनीतिक दल की नहीं बल्कि क्षेत्र के विद्यार्थियों और उनके भविष्य की लड़ाई है। नेताओं ने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग से डिग्री कॉलेज संधोल के हितों की रक्षा की जाएगी और इसे किसी भी कीमत पर बंद नहीं होने दिया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एससी-एसटी विकास निधि के लिए स्पेशल एक्ट की मांग तेज, ऊना में धरना देकर सरकार को सौंपा ज्ञापन

Summer express/ऊना, राकेश-: एससी-एसटी विकास निधि के लिए हिमाचल प्रदेश में स्पेशल एक्ट बनाने की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। सोमवार को ऊना जिला मुख्यालय पर एससी-एसटी समाज से जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्टेट कोलैशन फॉर लेजिसलेशन ऑफ एससी-एसटी सब प्लान हिमाचल प्रदेश के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, कैलाश मंदिर में भक्तों ने चढ़ाया जल

Summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। सावन माह के आखिरी सोमवार को लेकर अंबाला छावनी में शिव भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही प्राचीन हाथी खाना कैलाश मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। भक्तों ने शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की...

अंबाला में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत : सड़क किनारे मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Summer express,अंबाला। अंबाला सिटी के जग्गी गार्डन निवासी 25 वर्षीय रोहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।  देर रात उसका शव घर से करीब 500 मीटर दूर जग्गी कॉलोनी की मुख्य सड़क के किनारे पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद बलदेव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव...

नारनौल में सड़क हादसा: ब्रेजा की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी

Summer express, नारनौल। नारनौल के कोरियावास मेडिकल कॉलेज रोड पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। तेज रफ्तार ब्रेजा कार और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार भी सड़क पर पलट गई।...

सिरसा में सफाई कर्मचारियों पर पुलिस कार्रवाई: कई कर्मचारी हिरासत में, नगर परिषद गेट पर जड़ा ताला

Summer Express,सिरसा। शहरों में सफाई व्यवस्था बहाल करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुलिस सुरक्षा के बीच अभियान लगातार जारी है। सोमवार को सिरसा, रानियां और कालांवाली में सफाई अभियान के दौरान हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने विरोध जताया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कई प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.