Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शादी का झांसा देकर हरियाणवी स्टेज डांसर से दुष्कर्म का आरोप, होमगार्ड एसआई जांच के घेरे में

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। हरियाणवी स्टेज डांसर ने पलवल में तैनात एक होमगार्ड सब-इंस्पेक्टर (एसआई) पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने मदद का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और कई महीनों तक उसका शोषण करता रहा। जब उसने शादी करने की बात कही तो आरोपी ने कथित तौर पर उसे जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी।

पीड़िता के अनुसार वह एक मामले के सिलसिले में थाने गई थी, जहां एक पुलिसकर्मी ने उसकी मुलाकात होमगार्ड एसआई से करवाई। महिला का आरोप है कि एसआई ने उसकी सहायता करने का भरोसा दिया और बाद में उसे एक होटल में बुलाया। वहां उसे कथित रूप से नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद आरोपी लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

महिला ने बताया कि उसे लंबे समय तक शादी का भरोसा देकर संबंध बनाए गए, लेकिन जब उसने विवाह को लेकर दबाव बनाया तो आरोपी का व्यवहार बदल गया और वह धमकियां देने लगा।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी पहले से विवाहित है और उसके तीन बच्चे हैं। इसके बावजूद उसने खुद को अविवाहित बताकर उसे अपने जाल में फंसाया।

वहीं, होमगार्ड एसआई ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार और झूठा बताया है। मामले की शिकायत मिलने के बाद पलवल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में डीएसपी मनोज वर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सभी संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.