Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जोकोविच ने रचा इतिहास, विंबलडन में 100 जीत का आंकड़ा छूने वाले बने तीसरे खिलाड़ी 

 6 July, 2025

विंबलडन 2025 के तीसरे दौर में दुनिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। 38 वर्षीय सर्बियन स्टार ने अपने हमवतन मिओमिर केकमानोविच को सीधे सेटों में हराकर विंबलडन में 100 सिंगल्स मैच जीतने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। 

जोकोविच का ‘ग्रास कोर्ट क्लास’ कायम

तीसरे दौर के इस मुकाबले में जोकोविच ने 6-3, 6-0, 6-4 के स्कोर से दमदार जीत दर्ज की। इसके साथ ही उन्होंने चौथे दौर में प्रवेश कर लिया है, जहां उनका मुकाबला अब ऑस्ट्रेलिया के 11वीं वरीयता प्राप्त एलेक्स डी मिनाउर से होगा।

अब तक विंबलडन में सबसे ज्यादा सिंगल्स जीतने वाले खिलाड़ी हैं:

  • मार्टिना नवरातिलोवा – 120 मैच
  • रोजर फेडरर – 105 मैच
  • नोवाक जोकोविच – अब 100 मैच
  •  विंबलडन में जोकोविच का दबदबा
  • 24 ग्रैंड स्लैम खिताबों में से 7 विंबलडन टाइटल
  • पिछले 8 वर्षों में विंबलडन में सिर्फ कार्लोस अल्कारेज के खिलाफ हारे
  • दर्शकों को धन्यवाद देते हुए जोकोविच ने कहा:

“विंबलडन मेरा सबसे पसंदीदा टूर्नामेंट है। यहां हर जीत मेरे लिए खास है।”

डबल्स में युकी भांबरी की चमकदार एंट्री

भारत के युकी भांबरी ने अपने अमेरिकी जोड़ीदार रॉबर्ट गैलोवे के साथ मिलकर पुरुष डबल्स के तीसरे दौर (प्री-क्वार्टर फाइनल) में जगह बना ली है। इस 16वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने पुर्तगाल के नूनो बोर्गेस और अमेरिका के मार्कोस गिरोन को 6-3, 7-6 (8-6) से हराकर यह मुकाम हासिल किया।

यह जीत न केवल युकी के लिए बल्कि भारतीय टेनिस के लिए भी गर्व का क्षण है। युकी भांबरी लगातार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपना प्रभाव दिखा रहे हैं।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.