Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्री मानसून की बारिश ने खोली विभाग व निगम की तैयारियों की पोल, मंडी की सड़कें बनी तालाब दुकानों के घुसा पानी

Summer express/ मंडी, धर्मवीर  – छोटी काशी मंडी में उस समय कुछ देर के लिए आपदा जैसे हालात पैदा हो गए, जब प्री मानसून की बारिश से ही शहर की सड़कें जलमग्न हो गई और दुकानों में पानी घुस गया। मंगलवार शाम को हुई इस बारिश ने जहां जिला मुख्यालय में नगर निगम मंडी व लोक निर्माण विभाग की तैयारियों की पोल खोल कर रख दी, वहीं जन जीवन भी अस्त व्यस्त कर दिया। करीब 30 मिनट हुई जोरदार बारिश से ही शहर में तालाब ही तालाब नजर आने लगे। 

भारी वर्षा के बीच जोनल अस्पताल मंडी स्थित मातृ एवं शिशु अस्पताल भवन की तीसरी मंजिल पर गायनी वार्ड में छत व गैलरी की सीलिंग टूटकर नीचे गिर गई। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि सीलिंग गिरने से तीमारदारों के बैठने के लिए लगाई गई स्टील की कुर्सियां क्षतिग्रस्त हो गईं। अचानक सीलिंग गिरने की घटना से अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अस्पताल प्रशासन ने मौके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उधर, शहर के व्यस्त इंदिरा मार्केट क्षेत्र में भी दुकानों में पानी का रिसाव होने से व्यापारियों को परेशानी झेलनी पड़ी। कई दुकानों में पानी घुसने से सामान को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी रही। सुहड़ा मोहल्ले में बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर, स्वस्थ जीवन का आधार : संजीव कटवाल

Summer express, शिमला। भारतीय जनता पार्टी संजौली मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री हंस सत्संग मंदिर, संजौली में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष कमलजीत सूद, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा, संजीव देशटा, मंडल अध्यक्ष संजीव चौहान, सुरेश शर्मा,...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नूरपुर में गूंजा स्वस्थ जीवन का संदेश, ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम के साथ हुआ सामूहिक योगाभ्यास

Summer express, नूरपुर,संजीव | 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला कांगड़ा के उपमंडल नूरपुर में आयुष विभाग द्वारा भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कामाक्षी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में आयोजित इस उपमंडलीय स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुष विभाग नूरपुर के एसडीएएमओ डॉ. रवि कुमार शर्मा ने की। इस वर्ष योग दिवस की...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पहली जलयोग प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को पलवल में पहली बार जलयोग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और युवाओं ने पानी के अंदर योगासन कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। ओमेक्स सिटी स्थित हेवन क्लब में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन पूर्व राष्ट्रीय योग...

गुरुग्राम में रोडरेज का बवाल : साइड न देने पर युवक से मारपीट, दो छात्र गिरफ्तार

Summer express, गुरुग्राम  | गुरुग्राम में रोडरेज की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला राजीव चौक के पास सामने आया, जहां रास्ता न देने को लेकर स्कॉर्पियो सवार युवकों ने एक कार चालक के साथ मारपीट कर दी और उसकी गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए...

नारनौल में युवा कांग्रेस को बड़ा झटका, जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान ने दिया इस्तीफा

Summer express, नारनौल  |हरियाणा के नारनौल में युवा कांग्रेस को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है। इस्तीफे के पीछे प्रदेश इकाई की कार्यशैली से नाराजगी को मुख्य...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.