Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ईमानदार रिपोर्ट पर तबादले की मार: अवैध कब्जे की सही जांच करने वाले पटवारी का दुर्गम क्षेत्र में ट्रांसफर

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-: सरकारी कार्यों में ईमानदारी और निष्पक्षता से काम करना कई बार अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर देता है। ऐसा ही एक मामला हमीरपुर जिले के बलोह पटवार सर्कल से सामने आया है, जहां पटवारी अमित कुमार का तबादला दुर्गम क्षेत्र रिकांगपिओ में कर दिया गया है। आरोप है कि यह कार्रवाई उस रिपोर्ट के बाद हुई, जिसमें उन्होंने जिला परिषद के चमनेड वार्ड से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी रोहित शर्मा के खिलाफ लगाए गए अवैध कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की थी।

जानकारी के अनुसार, भाजपा समर्थित प्रत्याशी रोहित शर्मा ने जिला परिषद चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था। उनके नामांकन को यह कहते हुए रद्द कर दिया गया था कि उन्होंने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया हुआ है। इसके बाद रोहित शर्मा ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मामले की सुनवाई के दौरान संबंधित पटवारी अमित कुमार द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट भी अदालत के समक्ष प्रस्तुत की गई।जांच रिपोर्ट में रोहित शर्मा के खिलाफ किसी प्रकार का अवैध कब्जा साबित नहीं हुआ। हाईकोर्ट ने रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए उनका नामांकन वैध ठहराया और चुनाव लड़ने की अनुमति प्रदान कर दी। इसके बाद रोहित शर्मा चुनाव मैदान में उतरे और भारी मतों से जीत दर्ज करने में सफल रहे।

हालांकि, इस घटनाक्रम के कुछ समय बाद 8 जून 2026 को पटवारी अमित कुमार का तबादला रिकांगपिओ के एक दुर्गम क्षेत्र में कर दिया गया। इस तबादले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर सवाल उठने लगे हैं।हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक कर्मचारी ने पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई, लेकिन उसे इसके बदले तबादले का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और समय आने पर ऐसे फैसलों का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.