Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

झज्जर के मुनीमपुर में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दी 100 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

Summer express, झज्जर l   झज्जर जिले के गांव मुनीमपुर पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बादली विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए करीब 100 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं और भविष्य की प्राथमिकताओं पर भी प्रकाश डाला।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में कृषि, शिक्षा, प्रशासनिक ढांचे और पेयजल सुविधाओं को मजबूत करने वाली कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत की। मुनीमपुर में इंडो-इजराइल मॉडल पर आधारित पुष्प एवं बीज उत्पादन उत्कृष्टता केंद्र का शुभारंभ किया गया, जिससे किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और उच्च गुणवत्ता वाले बीज उत्पादन का लाभ मिलेगा। इस परियोजना से क्षेत्र में बागवानी को बढ़ावा मिलने के साथ किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

बादली में 31.04 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए उपमंडल भवन और आवासीय कॉलोनी का उद्घाटन किया गया। इसके अलावा कुलाना में 12.25 करोड़ रुपये की लागत से बने राजकीय महिला महाविद्यालय का लोकार्पण किया गया, जिससे क्षेत्र की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री ने निमाना गांव में 10.14 करोड़ रुपये की लागत से बने नए जलघर का भी उद्घाटन किया। इससे आसपास के गांवों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति को मजबूती मिलेगी और लोगों को बेहतर जल सुविधाएं प्राप्त होंगी।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में शिक्षा, कृषि, बुनियादी ढांचे और जन सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा संवाद भी किया और सरकार की आगामी विकास योजनाओं की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.