Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फोरलेन की मार से त्रस्त परिवार: चार साल से बारिश और मलबे के बीच जी रहा वार्ड-7 का परिवार

नूरपुर,संजीव-:नूरपुर के वार्ड-7 में रहने वाला एक परिवार पिछले चार वर्षों से फोरलेन निर्माण की खामियों का खामियाजा भुगत रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा बनाया गया गलत कलवर्ट उनके लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। हर बरसात के दौरान पहाड़ी से आने वाला मलबा और पानी सीधे उनके घर की ओर रुख कर लेता है, जिससे घर और आसपास का क्षेत्र जलभराव तथा गंदगी की चपेट में आ जाता है।

परिवार का कहना है कि अब तक उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हो चुका है। घर की दीवारों, आंगन और अन्य हिस्सों को बार-बार क्षति पहुंच रही है, जबकि कई बार प्रशासन और संबंधित विभागों को शिकायत देने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं मिल पाया है। बरसात का मौसम नजदीक आते ही परिवार एक बार फिर डर और चिंता के साये में जीने को मजबूर है।पीड़ित परिवार ने प्रशासन और एनएचएआई से जल्द राहत दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो नुकसान और बढ़ सकता है। वहीं एसडीएम ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। अब देखना होगा कि चार साल से चली आ रही इस समस्या का स्थायी समाधान कब तक निकल पाता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

अरुणाचल प्रदेश में बाल तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 19 बच्चे मुक्त

summer express , ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में पुलिस और राज्य बाल कल्याण समिति (CWC) ने कथित बाल तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पता लगाते हुए 19 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बचाया है। मामले में पुलिस ने तीन संदिग्ध बिचौलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई कई जिलों में फैले नेटवर्क के...

लुधियाना में एंबुलेंस से ऑडी की टक्कर के बाद विवाद, डॉक्टर पर चाबी निकालने का आरोप

Summer express, लुधियाना। डीएमसी अस्पताल के पास एंबुलेंस और ऑडी कार के बीच मामूली टक्कर के बाद विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि ऑडी चालक डॉक्टर ने एंबुलेंस चालक के साथ हाथापाई की और उसकी चाबी निकाल ली। चाबी निकलने के बाद एंबुलेंस का इंजन और एसी बंद हो गया, जिससे उसमें...

पलवल एसपी के सख्त निर्देश, पुलिस कार्यप्रणाली में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Summer express ,सुंदर कुंडू ,पलवल। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने तथा आमजन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस कार्यप्रणाली में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपराधियों से सख्ती से...

पलवल में इसी सत्र से शुरू होगा नर्सिंग कॉलेज, प्रक्रिया शुरू

summer express ,सुंदर कुंडू , पलवल। जिले के लोगों के लिए स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। लंबे समय से नर्सिंग कॉलेज शुरू करने की उठ रही मांग अब पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ गई है। जिले में प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज में इसी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षाएं...

अंबाला में आवारा कुत्तों और बेसहारा पशुओं का बढ़ा आतंक, छात्रा घायल

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। शहर में आवारा कुत्तों और बेसहारा पशुओं की बढ़ती समस्या ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आए दिन आवारा कुत्तों के हमले में बच्चे और महिलाएं घायल हो रहे हैं। वहीं अब स्कूल से घर लौट रही एक छात्रा पर बेसहारा सांड ने हमला कर दिया। सांड ने छात्रा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.