Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल की बड़ी जीत, बिना निवेश हर साल मिलेंगे 600 करोड़: सुक्खू

Summer express/धर्मशाला, राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दावा किया है कि कुशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना को लेकर केंद्र और संबंधित राज्यों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल प्रदेश का पक्ष मजबूती से रखा गया, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश को बड़ा आर्थिक लाभ मिलने का रास्ता साफ हुआ है। मुख्यमंत्री के अनुसार, परियोजना के शुरू होने के पांच वर्ष बाद हिमाचल प्रदेश को प्रतिवर्ष लगभग 600 करोड़ रुपये की आय प्राप्त होगी, जबकि इसके लिए राज्य को कोई वित्तीय निवेश नहीं करना पड़ेगा।

दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तथा विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रारंभिक प्रस्ताव के तहत हरियाणा और दिल्ली को 90:10 के अनुपात में अनुदान देने की व्यवस्था थी, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को इस लाभ से बाहर रखा गया था। प्रदेश सरकार ने इस व्यवस्था पर कड़ा विरोध दर्ज कराया।सुक्खू ने कहा कि परियोजना का प्रत्यक्ष प्रभाव सबसे अधिक उत्तराखंड और आंशिक रूप से हिमाचल प्रदेश पर पड़ना है, जबकि लाभ अन्य राज्यों को मिलने की योजना बनाई जा रही थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस परियोजना की शुरुआत हिमाचल की भूमि से हो रही है, उसमें प्रदेश के हितों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जा सकती।मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार के तर्कों और आपत्तियों को केंद्र सरकार ने गंभीरता से सुना और अंततः हिमाचल के पक्ष को स्वीकार किया। इसके बाद यह तय किया गया कि प्रदेश को परियोजना में निवेश नहीं करना होगा, लेकिन भविष्य में इससे होने वाली आय में उसका हिस्सा सुनिश्चित रहेगा। उन्होंने इसे प्रदेश हित में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी पर पंचायत चुनावों को लेकर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अधिकांश पंचायत प्रतिनिधि, जिला परिषद सदस्य और नगर निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधि कांग्रेस समर्थित हैं। कांगड़ा जिले में भी कांग्रेस की मजबूत स्थिति होने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा तथ्यों के बजाय भ्रामक प्रचार पर भरोसा कर रही है।इस दौरान मुख्यमंत्री ने मनीषा मित्तल हत्याकांड का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने तक अधिक जानकारी सार्वजनिक करना उचित नहीं होगा।

मुख्यमंत्री 18 जून को कांगड़ा जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे नवनिर्वाचित प्रधानों और उपप्रधानों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के साथ कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रेवाड़ी में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, मंडी में भीगा सैकड़ों क्विंटल बाजरा

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अर्णब चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से लगातार दूसरे दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। शुक्रवार सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी रहा। इससे पहले रातभर हुई तेज बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी...

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दो डंपरों और रोडवेज बस की टक्कर, सात यात्री घायल

Summer express, रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रूढ़ फ्लाईओवर के पास शुक्रवार सुबह दो डंपरों और राजस्थान रोडवेज की बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के समय बस में करीब 25 यात्री सवार थे। दुर्घटना में सात यात्रियों को गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी...

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में शुरू हुई क्यूआर कोड से भुगतान की सुविधा, मरीजों को मिलेगी राहत

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा सरकार की ओर से नागरिक अस्पतालों में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान की व्यवस्था शुरू की जा रही है। इसी कड़ी में अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भी शुक्रवार से यह सुविधा शुरू कर दी गई है। इससे मरीजों...

रामलीला मैदान की महारैली में हरियाणा की भागीदारी सबसे अधिक होगी: संजय दत्त

पलवल, सुंदर कुंडू I हरियाणा कांग्रेस ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने दावा किया कि महारैली में लाखों की संख्या में लोगों की भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के कार्यकर्ता इस...

पलवल में बाल कुपोषण प्रबंधन की पायलट परियोजना की समीक्षा, विभागीय समन्वय पर जोर

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। जिला सचिवालय के सभागार में राज्य सहायता मिशन, हरियाणा की ओर से स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान के अंतर्गत बाल कुपोषण के प्रबंधन के लिए चिकित्सीय पोषण आहार के माध्यम से संचालित पायलट परियोजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.