Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमेरिकी हमले में मारे गए हमीरपुर के कैडेट आदित्य शर्मा का पोस्टमार्टम, परिजनों ने शिप संचालन पर उठाए गंभीर सवाल

Summer express/हमीरपुर ,अरविंद-:हमीरपुर जिले के भालू गांव निवासी 23 वर्षीय मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा, जिनकी अमेरिकी हमले में मौत हो गई थी, के पार्थिव शरीर का गुरुवार को डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया दो चिकित्सकों की टीम की निगरानी में पूरी की गई। इस दौरान आदित्य के परिजन, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।पोस्टमार्टम के दौरान प्रारंभिक निरीक्षण में आदित्य के सिर पर गहरी चोट के निशान दिखाई दिए, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों पर कोई गंभीर चोट नहीं पाई गई। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव भालू ले जाया गया, जहां पूरे राजकीय सम्मान और पारिवारिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मेडिकल कॉलेज के शव गृह में उपमंडल अधिकारी (नादौन) निशांत शर्मा, पुलिस प्रशासन और मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल भी मौजूद रहे। उन्होंने पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया की निगरानी की और परिजनों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।इस मौके पर आदित्य शर्मा के चाचा संजीव लखनपाल ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार पिछले कई दिनों से पार्थिव शरीर के आने का इंतजार कर रहा था। उन्होंने बताया कि शव को भारत और फिर हमीरपुर पहुंचाने में काफी समय लगा, जिससे परिवार को मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि यदि कोई बड़ा वीआईपी व्यक्ति होता तो संभवतः इतनी देरी नहीं होती।संजीव लखनपाल ने जहाज पर हुए हमले को लेकर भी कई सवाल उठाए। उनका कहना है कि संबंधित समुद्री क्षेत्र में पहले से खतरे और हमले की चेतावनियां जारी की गई थीं, इसके बावजूद जहाज को वहां भेजा गया। उन्होंने मांग की कि यह जांच की जाए कि सुरक्षा संबंधी चेतावनियों के बावजूद नाविकों और कर्मचारियों को जोखिम भरे क्षेत्र में क्यों भेजा गया। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की मांग की है।

वहीं, भालू पंचायत के पूर्व प्रधान संजय सिंह ने कहा कि पिछले आठ दिनों से पूरा गांव और पंचायत आदित्य के पार्थिव शरीर की प्रतीक्षा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आदित्य की असामयिक मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। संजय सिंह ने कहा कि परिवार के मन में जो भी शंकाएं और सवाल हैं, उनका जवाब संबंधित एजेंसियों और सरकार को देना चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।आदित्य शर्मा की मृत्यु ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे हमीरपुर जिले को गहरा आघात पहुंचाया है। स्थानीय लोगों ने सरकार से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - हिमाचल में 366 करोड़ की शहरी परियोजनाओं को मंजूरी, विक्रमादित्य सिंह ने बताया बड़ी उपलब्धि

हिमाचल के विकास को मिली रफ्तार, केंद्र से 7500 करोड़ रुपये की स्वीकृति दिलाने का दावा

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि राज्य के विकास को गति देने के लिए उन्होंने बीते साढ़े तीन वर्षों के दौरान केंद्र सरकार से विभिन्न विकास योजनाओं और सड़क परियोजनाओं के लिए लगभग 7500 करोड़ रुपये की स्वीकृति हासिल की है। उनका कहना है कि प्रदेश...

ऑनलाइन गेमिंग के कर्ज ने छात्र को बनाया हथियार तस्करी का मोहरा, डेढ़ माह में पहुंचाए 20 से अधिक हथियार

Summer express, रोहतक। महम सीआईए पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक 20 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान जनता कॉलोनी निवासी कृत के रूप में हुई है, जो बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र है। पुलिस ने उसके कब्जे से मेड इन चाइना रिवॉल्वर समेत दो...

कर्नाटक में प्रेमिका के लिए पत्नी की हत्या, मंदिर यात्रा के बहाने रची खौफनाक साजिश

Summer express, बेलगावी। कर्नाटक के बेलगावी जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी प्रेमिका के साथ रहने की चाहत में पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए धार्मिक आस्था और विश्वास का सहारा लिया। पुलिस...

लुधियाना की तीन मंजिला हौजरी फैक्टरी में भीषण आग, लाखों का सामान राख

Summer express, लुधियाना । शहर के पुरानी माधोपुरी स्थित तिलक नगर इलाके में शुक्रवार दोपहर एक तीन मंजिला हौजरी फैक्टरी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। जानकारी के अनुसार, एम.जे. ब्यास...

कांगड़ा के सरकारी स्कूलों की हकीकत आई सामने, सामाजिक अंकेक्षण में शिक्षा व्यवस्था की कई खामियां उजागर

Summer express,धर्मशाला/राहुल चावला-: हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में संचालित सरकारी विद्यालयों की स्थिति को लेकर किए गए सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) ने शिक्षा व्यवस्था की कई गंभीर कमियों को उजागर किया है।सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत संचालित स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं, छात्र सुरक्षा और शैक्षणिक गुणवत्ता से जुड़े कई चिंताजनक तथ्य...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.