Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, गौरव गौतम ने किया उद्घाटन

Summer express,सुंदर कुंडू, पलवल। केंद्र और हरियाणा सरकार के 12 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे जनसंपर्क एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत वीरवार को जिला सचिवालय पलवल में विकास प्रदर्शनी एवं जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा तथा जिला प्रशासन पलवल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, एसडीएम भूपेंद्र सिंह तथा जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी विजेंद्र सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि विकास प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र और हरियाणा सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों, जनहितकारी योजनाओं, उपलब्धियों और नवाचारों को प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और विकासात्मक पहलों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं और युवाओं, महिलाओं, किसानों तथा गरीबों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अनेक योजनाएं लागू की हैं। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

गौरव गौतम ने कहा कि सरकार लोगों के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है और सुशासन तथा विकास को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करें और जनकल्याण शिविर में पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाएं।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन सरकार की जनसेवा, पारदर्शी प्रशासन और समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है तथा आमजन को सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम साबित होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जालंधर कैंट के आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Summer express, जालंधर। जालंधर कैंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। स्कूल की आधिकारिक ईमेल आईडी पर सुबह 8:55 बजे धमकी भरा संदेश भेजा गया। ईमेल में पंजाब और खालिस्तान से जुड़े नारे लिखने के साथ स्कूल में आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) के...

दिल्ली एयरपोर्ट पर 47.38 लाख रुपये का सोना जब्त, अंतर्वस्त्रों में छिपाकर लाए थे दो यात्री

Summer express, नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग की टीम ने तस्करी के प्रयास को नाकाम करते हुए दो यात्रियों से 47.38 लाख रुपये मूल्य का सोना बरामद किया है। दोनों यात्री शारजाह से दिल्ली पहुंचे थे और अपने पास 999 शुद्धता वाली सोने की दो चेन छिपाकर ला रहे...

‘वोट बचाओ,देश बचाओ’ महारैली के लिए हिमाचल से दिल्ली कूच करेंगे 15 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता, 200 बसें और 500 गाड़ियां होंगी शामिल

Summer express/शिमला, संजू -:दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि इस महारैली में हिमाचल से 10 से 15 हजार कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। इसके लिए करीब 200 बसों और 500...

हिमाचल के 419 खिलाड़ियों पर बरसेगा पुरस्कारों का खजाना, सुक्खू सरकार बांटेगी 17.85 करोड़ रुपये

Summer express/शिमला/ संजू -:हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सुक्खू सरकार बड़ा आयोजन करने जा रही है। 31 अक्टूबर को शिमला में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय समारोह में प्रदेश के 419 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले 51 खिलाड़ी, जबकि...

चीन के नए कानून के खिलाफ तिब्बतियों का शक्ति प्रदर्शन, मैक्लोडगंज से कुरुक्षेत्र तक निकाली पदयात्रा

Summer express/धर्मशाला ,राहुल -:चीन की नीतियों के विरोध में तिब्बती समुदाय ने मैक्लोडगंज से कुरुक्षेत्र तक पांच दिवसीय पदयात्रा शुरू की है। इस अभियान के जरिए चीन के ‘एथनिक यूनिटी एंड प्रोग्रेस लॉ’ के प्रति विरोध जताया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि यह कानून तिब्बतियों की भाषा, संस्कृति, धर्म और विशिष्ट पहचान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.