Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत में दिनदहाड़े झपटमारी, महिला के कान से छीनी बाली

Summer express, सोनीपत। शहर के कच्चे क्वार्टर क्षेत्र में दिनदहाड़े झपटमारी की एक घटना ने लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। एक अज्ञात युवक ने सड़क पर जा रही महिला के कान से सोने की बाली झपट ली और मौके से फरार हो गया। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि आरोपित युवक पहले महिला के पास पहुंचता है और अचानक उसके कान से सोने की बाली छीनकर तेजी से भाग निकलता है। घटना के बाद महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वह भीड़ को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित महिला की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। इसके बावजूद पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुटी हुई है।

घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों और क्षेत्रवासियों में रोष देखा गया। लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े हुई इस झपटमारी ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपी के हुलिए की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - हिमाचल में 366 करोड़ की शहरी परियोजनाओं को मंजूरी, विक्रमादित्य सिंह ने बताया बड़ी उपलब्धि

हिमाचल के विकास को मिली रफ्तार, केंद्र से 7500 करोड़ रुपये की स्वीकृति दिलाने का दावा

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि राज्य के विकास को गति देने के लिए उन्होंने बीते साढ़े तीन वर्षों के दौरान केंद्र सरकार से विभिन्न विकास योजनाओं और सड़क परियोजनाओं के लिए लगभग 7500 करोड़ रुपये की स्वीकृति हासिल की है। उनका कहना है कि प्रदेश...

ऑनलाइन गेमिंग के कर्ज ने छात्र को बनाया हथियार तस्करी का मोहरा, डेढ़ माह में पहुंचाए 20 से अधिक हथियार

Summer express, रोहतक। महम सीआईए पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक 20 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान जनता कॉलोनी निवासी कृत के रूप में हुई है, जो बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र है। पुलिस ने उसके कब्जे से मेड इन चाइना रिवॉल्वर समेत दो...

कर्नाटक में प्रेमिका के लिए पत्नी की हत्या, मंदिर यात्रा के बहाने रची खौफनाक साजिश

Summer express, बेलगावी। कर्नाटक के बेलगावी जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी प्रेमिका के साथ रहने की चाहत में पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए धार्मिक आस्था और विश्वास का सहारा लिया। पुलिस...

लुधियाना की तीन मंजिला हौजरी फैक्टरी में भीषण आग, लाखों का सामान राख

Summer express, लुधियाना । शहर के पुरानी माधोपुरी स्थित तिलक नगर इलाके में शुक्रवार दोपहर एक तीन मंजिला हौजरी फैक्टरी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। जानकारी के अनुसार, एम.जे. ब्यास...

कांगड़ा के सरकारी स्कूलों की हकीकत आई सामने, सामाजिक अंकेक्षण में शिक्षा व्यवस्था की कई खामियां उजागर

Summer express,धर्मशाला/राहुल चावला-: हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में संचालित सरकारी विद्यालयों की स्थिति को लेकर किए गए सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) ने शिक्षा व्यवस्था की कई गंभीर कमियों को उजागर किया है।सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत संचालित स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं, छात्र सुरक्षा और शैक्षणिक गुणवत्ता से जुड़े कई चिंताजनक तथ्य...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.