Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की पैनी नजर, 20 जून को होगी बीएलए बैठक

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल । प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही कांग्रेस संगठन भी पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पार्टी की ओर से लगातार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है और बूथ स्तर पर निगरानी मजबूत की जा रही है। इसी क्रम में 20 जून को हथीन विधानसभा क्षेत्र में बीएलए-2 की वन-टू-वन बैठक आयोजित की जाएगी।

यह जानकारी हथीन विधानसभा क्षेत्र के लिए बीएलए-1 की जिम्मेदारी संभाल रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महिपाल बंधु ने दी। उन्होंने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस पूरी गंभीरता से काम कर रही है और प्रत्येक बूथ पर पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया गया है।

महिपाल बंधु ने बताया कि 20 जून को आयोजित होने वाली बैठक में एसआईआर के लोकसभा प्रभारी एवं पूर्व मंत्री करण दलाल विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। बैठक के दौरान बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे और बूथ स्तर पर निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा होगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो। इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर नजर बनाए हुए हैं।

महिपाल बंधु ने दावा किया कि कांग्रेस किसी भी प्रकार की अनियमितता या धांधली को बर्दाश्त नहीं करेगी। यदि प्रक्रिया के दौरान कहीं भी गड़बड़ी सामने आती है तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से उसका विरोध करेगी और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व लगातार कार्यकर्ताओं के संपर्क में है और उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण देकर एसआईआर प्रक्रिया से जुड़े हर पहलू की जानकारी दी जा रही है, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ पूरा हो सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पलवल में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने किया स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शनिवार को पलवल के क्लॉक टावर के निकट स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर श्रमदान किया और आमजन से भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान मोदी सरकार के 12 वर्षों की...

यूरिया खाद की कालाबाजारी रोकने को कृषि विभाग सख्त, खाद वितरण केंद्रों पर बढ़ाई निगरानी

Summer express, बलिंद्र कुमार, कैथल। जिले में धान सीजन के दौरान किसानों को यूरिया खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। विभाग की ओर से खाद वितरण केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर भूपेंद्र...

डेहा बस्ती में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन की कार्रवाई

Summer express, रादौर। रादौर क्षेत्र के छोटा बांस स्थित डेहा बस्ती में शनिवार को प्रशासन ने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई की। हाल ही में करनाल सीआईए टीम पर हुए पथराव और आरोपी को छुड़ाने की घटना के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते...

चानौत में पानी को लेकर संघर्ष तेज, प्रशासन और अनशनकारियों के बीच बढ़ा गतिरोध

Summer express, जींद। गांव चानौत में पेयजल आपूर्ति की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन अब प्रशासन और धरना कमेटी के बीच टकराव का रूप लेता जा रहा है। एक तरफ प्रशासन आंदोलन समाप्त कर बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने की बात कह रहा है, जबकि दूसरी ओर अनशनकारी अपनी मांगों पर अडिग रहते...

झज्जर में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ मोस्ट वांटेड संजय, एक सब-इंस्पेक्टर घायल

Summer express, झज्जर। झज्जर जिले में शनिवार को हुई एक पुलिस मुठभेड़ में दुजाना गांव के चर्चित विजय सैनी हत्याकांड और अपनी पत्नी की हत्या के मामले में वांछित मुख्य आरोपी संजय मारा गया। यह मुठभेड़ गांव कडोधा के निकट रणखंडा रोड पर हुई, जहां पुलिस और आरोपी के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। घटना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.