महेंद्रगढ़ ब्रांच नहर में मिले दो मोर्टार शेल, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय

Summer express, महेंद्रगढ़। जिले के गांव झगड़ोली के निकट महेंद्रगढ़ ब्रांच नहर में दो संदिग्ध मोर्टार शेल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को सुरक्षित घेराबंदी में लिया और तत्काल जांच शुरू कर दी।

स्थानीय व्यक्ति द्वारा नहर में संदिग्ध सैन्य सामग्री जैसी वस्तुएं दिखाई देने की सूचना पुलिस को दी गई थी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान नहर से दो मोर्टार शेल बरामद किए गए।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत बम निरोधक दस्ते को सूचित किया। इसके बाद रोहतक से विशेष बम निरोधक टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शेलों का गहन निरीक्षण किया। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए विशेषज्ञों ने दोनों मोर्टार शेलों को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।

इसके बाद एहतियात के तौर पर जेसीबी मशीन की सहायता से गड्ढा खोदकर शेलों को मिट्टी में दबा दिया गया, ताकि किसी प्रकार का खतरा न रहे।

सदर थाना महेंद्रगढ़ के जांच अधिकारी उज्ज्वल ने बताया कि बरामद वस्तुएं प्रारंभिक जांच में सैन्य उपयोग की सामग्री प्रतीत हो रही हैं। हालांकि यह मोर्टार शेल नहर तक कैसे पहुंचे, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में भी पड़ताल कर रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में चर्चा का माहौल बना रहा, हालांकि बम निरोधक दस्ते की त्वरित कार्रवाई से किसी भी संभावित खतरे को टाल दिया गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरदार पटेल जयंती पर पलवल में निकाली रन फॉर यूनिटी, हजारों लोगों ने लिया भाग

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। भारत के लौह पुरुष और देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को पलवल में राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के खेल एवं कानून मंत्री...

गुरुग्राम में तीन गाड़ियों की भीषण टक्कर: सड़क पर पलटी

अनुज पंचाल, गुरुग्राम। गुरुग्राम के डीएलएफ फेज क्षेत्र में गोल्फ कोर्स कनेक्टिंग रोड पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। रैपिड मेट्रो के नीचे करीब 1:30 बजे तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि एक व्यावसायिक टैक्सी अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गई। हादसे में टैक्सी चालक गंभीर रूप...

सरदार पटेल जयंती पर अंबाला में निकाली रन फॉर यूनिटी, स्कूली बच्चों ने लिया भाग

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को अंबाला छावनी में जिला स्तरीय रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अंबाला के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी हिस्सा लिया। उपायुक्त सचिन गुप्ता...

बारिश के बाद अंबाला में छाई मौसम की पहली घनी धुंध, 10 मीटर तक दृश्यता हुई कम

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा में हुई बारिश के बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली है। अक्टूबर के आखिरी दिन शनिवार सुबह अंबाला में मौसम की पहली घनी धुंध देखने को मिली। धुंध इतनी अधिक थी कि करीब 10 मीटर की दूरी पर भी साफ दिखाई देना मुश्किल हो गया। सड़कों से लेकर...

हिसार रोडवेज डिपो में कर्मचारियों की हड़ताल, 259 बसों का संचालन ठप

Summer express, हिसार। हरियाणा रोडवेज के हिसार डिपो में कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बस सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। लंबित वित्तीय भत्तों का भुगतान नहीं होने से नाराज कर्मचारियों ने शुक्रवार रात से ही बसों का संचालन बंद कर दिया। शनिवार 31 अक्टूबर को पूरे डिपो में हड़ताल के कारण कुल 259 बसें सड़कों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.