Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कोटला में 202 युवाओं को मिला रोजगार, नियुक्ति पत्र वितरण समारोह बना उम्मीदों का उत्सव

Summer express/कांगड़ा,गुलशन-: कस्बा कोटला स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित रोजगार सृजन एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों के लिए खुशी और उत्साह का अवसर बन गया। कार्यक्रम के दौरान 202 युवाओं को मर्चेंट नेवी में रोजगार के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद युवाओं और उनके अभिभावकों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ दिखाई दी।समारोह को संबोधित करते हुए कैप्टन संजय पराशर ने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं ने यह साबित कर दिया है कि अवसर और सही मार्गदर्शन मिलने पर वे किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ जसवां-प्रागपुर क्षेत्र के युवा भी मर्चेंट नेवी में अपनी सेवाएं देकर बेहतर भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर प्रसन्नता जताई कि क्षेत्र की बेटियां भी इस क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और परिवारों की आर्थिक मजबूती में योगदान दे रही हैं।

पराशर ने कहा कि रोजगार केवल व्यक्तिगत सफलता का माध्यम नहीं बल्कि सामाजिक बदलाव का आधार भी है। जब किसी परिवार का युवा सम्मानजनक रोजगार प्राप्त करता है तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। उन्होंने युवाओं से अपने कौशल को निरंतर विकसित करने और उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं के अभिभावकों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की।उनका कहना था कि रोजगार मिलने से बच्चों के भविष्य को नई दिशा मिली है और परिवारों में आत्मविश्वास बढ़ा है। कई अभिभावकों ने इसे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।इस अवसर पर धर्मशाला से पहुंची पूजा सिंह ने कहा कि कैप्टन संजय पराशर युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों से अनेक युवाओं को नए अवसर प्राप्त हुए हैं और कई परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।समारोह में उपस्थित लोगों ने रोजगार और कौशल विकास से जुड़े ऐसे प्रयासों को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए इन्हें निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एजेंडा पास कराने के नाम पर लेनदेन के आरोप, आप ने डीजीपी से की एफआईआर की मांग

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। नगर निगम में एजेंडा पास कराने के नाम पर कथित तौर पर पैसों के लेनदेन के मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को आप चंडीगढ़ के अध्यक्ष विजय पाल सिंह के नेतृत्व में पार्टी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से मुलाकात...

मासूम शर्मा का ‘तत्वदर्शी’ गाना रिलीज होते ही विवादों में, पाखंड पर उठाए सवाल

Summer express , चंडीगढ़। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा का नया गाना ‘तत्वदर्शी’ रिलीज होते ही चर्चा और विवाद का विषय बन गया है। 26 अगस्त को मासूम शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर करीब साढ़े तीन मिनट का ऑफिशियल ट्रैक जारी किया। गाने के बोलों में कथित पाखंड, डेरों और धर्म के नाम पर...

गुरुग्राम में 600 किलोमीटर सीवर-ड्रेनेज नेटवर्क का होगा सर्वे, सड़क धंसने की घटनाओं पर लगेगी लगाम

Summer express, गुरुग्राम। मानसून के दौरान लगातार सामने आ रही सड़क धंसने की घटनाओं ने गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की चिंता बढ़ा दी है। शहर की सड़कों के नीचे बिछे पुराने सीवर और स्ट्रॉम वाटर ड्रेन नेटवर्क की स्थिति जानने के लिए जीएमडीए करीब 600 किलोमीटर लंबे भूमिगत नेटवर्क का तकनीकी सर्वे कराने जा...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

Summer express/शिमला, संजू-: नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है। हालांकि, हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक...

केरल में पेट्रोल पंप से टकराकर पलटी टूरिस्ट बस :20 यात्री घायल, हादसा CCTV में कैद

summer express , एर्नाकुलम। केरल के एर्नाकुलम जिले के कक्कुर में बड़ा सड़क हादसा हो गया। करीब 35 यात्रियों को लेकर जा रही एक टूरिस्ट बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेट्रोल पंप से जा टकराई और पलट गई। हादसे में कम से कम 20 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में बच्चे और बुजुर्ग...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.