Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

श्री गुरु अर्जन देव जी का बलिदान सत्य, साहस और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ l हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचम पातशाह श्री गुरु अर्जन देव जी का बलिदान भारतीय इतिहास में सत्य, धर्म, मानवता और आध्यात्मिक शक्ति का अद्वितीय उदाहरण है। उनका जीवन और शहादत हमें अन्याय, अत्याचार और असत्य के सामने कभी न झुकने की प्रेरणा देती है। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को पंचकूला में श्री गुरु अर्जन देव जी के 420वें शहीदी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर गुरु अर्जन देव जी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छबील सेवा भी की। कार्यक्रम में हरियाणा व पंजाब से अनेक संत-महापुरुष पहुंचे और हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया।

Screenshot

हरियाणा सरकार द्वारा ‘संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना’ के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री माता मनसा देवी और श्री नाडा साहिब की पावन धरती पर आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर वे स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं। उन्होंने गुरु अर्जन देव जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनका बलिदान केवल सिख समाज की धरोहर नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने कहा कि भारत का इतिहास त्याग, तपस्या, बलिदान और आध्यात्मिक पराक्रम की गौरवशाली परंपरा से भरा हुआ है। जब-जब देश, धर्म, संस्कृति और मानवता पर संकट आया, तब-तब हमारे गुरुओं और संतों ने अपने बलिदान से सत्य और धर्म की रक्षा की। श्री गुरु अर्जन देव जी का बलिदान इसी महान परंपरा का सर्वोच्च उदाहरण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु अर्जन देव जी ने समाज को जोड़ने और मानवता को एक सूत्र में पिरोने का महान कार्य किया। उन्होंने अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब की स्थापना कर उसके चारों दिशाओं में चार द्वार बनवाए, जो इस बात का प्रतीक हैं कि यह पवित्र स्थान किसी एक जाति, वर्ग या धर्म के लिए नहीं बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए खुला है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब ने सदियों पहले ही सामाजिक समरसता, समानता और ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को साकार रूप दिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

उदयपुर-किलाड़ सड़क परियोजना से पांगी घाटी को मिलेगा विकास का नया आयाम: सांसद हर्ष महाजन

Summer express/शिमला-: राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मुख्य अभियंता राजीव कुमार के साथ बैठक कर हिमाचल प्रदेश की प्रमुख सड़क परियोजनाओं और आधारभूत ढांचे के विकास पर विस्तृत चर्चा की। बैठक का मुख्य केंद्र उदयपुर-किलाड़ सड़क के पक्कीकरण कार्य और सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने की योजनाएं...

नीट अभ्यर्थियों के लिए एचआरटीसी बसों में मुफ्त सफर, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Summer express/हमीरपुर,अरविंद -:प्रदेश सरकार ने नीट (NEET) परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए एचआरटीसी बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा देने का फैसला किया है।इस संबंध में सरकार द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह सुविधा परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक आने-जाने में आर्थिक सहायता प्रदान...

ओमान हमले में मृत नाविक आदित्य शर्मा के परिवार को एक करोड़ मुआवजा और नौकरी देने की मांग

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-: ओमान में हुए हमले में जान गंवाने वाले भारतीय नाविकों के परिवारों को आर्थिक सहायता और रोजगार देने की मांग तेज हो गई है। फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव जे.ए.पी. किलट ने केंद्र सरकार से मृतक नाविकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य...

किशाऊ बांध पर हिमाचल को बड़ी राहत, न पैसा देगा प्रदेश, न खरीदेगा महंगी बिजली:

Summer express/शिमला, संजू -:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि लंबे समय से अटकी किशाऊ बांध परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण सहमति बनी है और इसमें हिमाचल प्रदेश के हितों को प्राथमिकता दी गई है। नरेश चौहान ने कहा कि इस परियोजना में शामिल सभी राज्यों की...

NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला, राहुल गांधी का संदेश घर-घर पहुंचाने के निर्देश

पलवल,सुंदर कुंडू । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा राजस्थान के कोटा में आयोजित महारैली के दौरान छात्रों से किए गए संवाद को लेकर शुक्रवार को पलवल स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.