Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

10 साल नौकरी पूरी करने से नहीं मिलेगा नियमितीकरण का अधिकार, हर मामले की होगी अलग समीक्षा: हाई कोर्ट

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़, । पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार को बड़ी राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि केवल 10 वर्ष की सेवा पूरी कर लेने मात्र से किसी कर्मचारी को नियमितीकरण का स्वतः अधिकार नहीं मिल जाता। अदालत ने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी के मामले की अलग-अलग समीक्षा की जाएगी और यह परखा जाएगा कि वह संबंधित नियमितीकरण नीति की शर्तों को पूरा करता है या नहीं।

जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा और जस्टिस रोहित कपूर की खंडपीठ ने राज्य सरकार की अपील पर सुनवाई करते हुए एकल पीठ के उस आदेश में संशोधन किया, जिसमें कर्मचारियों को नियमित करने के निर्देश दिए गए थे। सरकार ने दलील दी थी कि एकल पीठ ने कर्मचारियों की पात्रता और तथ्यों की व्यक्तिगत जांच किए बिना नियमितीकरण का आदेश पारित किया था।

अदालत ने अपने फैसले में कहा कि नियमितीकरण का लाभ तभी दिया जा सकता है, जब संबंधित कर्मचारी सरकार की निर्धारित नीति के तहत पात्र पाया जाए। केवल लंबी सेवा अवधि को नियमितीकरण का आधार नहीं माना जा सकता।

खंडपीठ ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया मदन सिंह बनाम हरियाणा राज्य फैसले और हाई कोर्ट के पूर्व निर्णयों का हवाला देते हुए कहा कि राज्य सरकार को प्रत्येक कर्मचारी के दावे की व्यक्तिगत रूप से जांच करनी होगी और यह तय करना होगा कि वह लागू नीति के तहत नियमितीकरण का पात्र है या नहीं।

हालांकि अदालत ने कर्मचारियों को अंतरिम राहत भी दी है। कोर्ट ने निर्देश दिया कि जब तक सरकार सभी मामलों में अंतिम निर्णय नहीं ले लेती, तब तक कर्मचारियों की वर्तमान सेवा स्थिति यथावत बनी रहेगी और उन्हें सेवा से नहीं हटाया जाएगा।

हाई कोर्ट का यह फैसला नियमितीकरण की मांग कर रहे हजारों कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि अब प्रत्येक मामले का निर्णय व्यक्तिगत पात्रता और लागू नीतियों के आधार पर किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यूपी व बिहार की तुलना में पंजाब पीछे छूट रहा लोग परेशान हैं और व्यापारी पलायन कर रहे

सुनील शिंगार | लुधियानासमर न्यूज पंजाब के दो दिनों के दौरे के दौरान मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष लुधियाना पहुंचे। लुधियाना पहुंचने पर उन्होंने कई अहम मीटिंग की और 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि यूपी और बिहार...

चुनाव करवाने की मांग पर विपक्ष भिड़ा, हंगामे और धक्का-मुक्की के बाद दलों की सहमति से तय हुई मतदान की तारीख

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजनगर निगम लुधियाना की फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी (एफएंडसीसी) के दो नए सदस्यों के चुनाव को लेकर मंगलवार को गुरु नानक देव भवन में बुलाई गई विशेष जनरल हाउस की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। चुनाव की तारीख और मतदान प्रक्रिया को लेकर आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के पार्षद...

डीए बकाया को लेकर पंजाब के कर्मचारी कल सामूहिक छुट्टी पर

{करीब चार लाख कर्मचारी और 3.5 लाख पेंशनभोगियों के शामिल होने का दावा; लंबित 18 प्रतिशत डीए किस्तों के भुगतान की मांगसमर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी लंबित महंगाई भत्ते (डीए) के भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर 27 अगस्त को सामूहिक छुट्टी लेकर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारी संगठनों के...

अब नई पीढ़ी को मौका देने का समय: गडकरी

एजेंसी |नागपुरकेंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के एक बयान से उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है। नागपुर के काटोल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि वह पिछले करीब 30 वर्षों से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं और अब पहले की तरह ज्यादा काम...

धर्म परिवर्तन मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ग्रामीणों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -: घुमारवीं उपमंडल के हवाण गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर दर्ज दो एफआईआर का मामला अब जिला प्रशासन तक पहुंच गया है। मंगलवार को हवाण गांव के ग्रामीणों ने उपायुक्त बिलासपुर को ज्ञापन सौंपकर दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग उठाई। ज्ञापन की प्रतियां राज्यपाल, मुख्यमंत्री, डीजीपी हिमाचल प्रदेश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.