Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जानकी दास हत्याकांड: चंडीगढ़ लाते समय भागने की कोशिश, पुलिस की गोली से दो शूटर घायल

summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ l सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल हॉल के कैशियर जानकी दास की हत्या के मामले में गिरफ्तार तीन शूटरों को जम्मू से चंडीगढ़ लाते समय आरोपितों ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस को कार्रवाई करते हुए फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान दो आरोपित आर्यन और सन्नी मेहरा के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरे आरोपित को भी पुलिस ने काबू में कर लिया।

जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ पुलिस जानकी दास हत्याकांड में गिरफ्तार तीनों आरोपितों को जम्मू से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर चंडीगढ़ ला रही थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपितों ने कथित तौर पर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पहले उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन जब वे नहीं रुके तो जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई गई।

गोली लगने से आर्यन और सन्नी मेहरा घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगने की सूचना है। घायल आरोपितों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

पाँच दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़े थे आरोपित

उल्लेखनीय है कि सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल हॉल में दिनदहाड़े कैशियर जानकी दास की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने कई राज्यों में दबिश दी थी। जांच के दौरान जम्मू-कश्मीर कनेक्शन सामने आने पर पुलिस टीमों ने वहां अभियान चलाया और आर्यन, सन्नी मेहरा तथा एक अन्य आरोपित को गिरफ्तार किया था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

Summer express/शिमला, संजू-: नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है। हालांकि, हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक...

केरल में पेट्रोल पंप से टकराकर पलटी टूरिस्ट बस :20 यात्री घायल, हादसा CCTV में कैद

summer express , एर्नाकुलम। केरल के एर्नाकुलम जिले के कक्कुर में बड़ा सड़क हादसा हो गया। करीब 35 यात्रियों को लेकर जा रही एक टूरिस्ट बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेट्रोल पंप से जा टकराई और पलट गई। हादसे में कम से कम 20 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में बच्चे और बुजुर्ग...

डेराबस्सी में 18 वर्षीय युवक पर धारदार हथियारों से हमला: दोनों हाथों की उंगलियां कटीं, PGI रेफर

Summer express , डेराबस्सी । डेराबस्सी में रात एक 18 वर्षीय युवक पर मोटरसाइकिल सवार करीब आधा दर्जन युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। एसएस जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास पंजाब फैशन रेडीमेड शॉप पर काम करने वाले आदिल खान पुत्र सलीम खान को हमले में सिर और दोनों हाथों पर गंभीर...

स्मार्ट मीटर को लेकर हमीरपुर में बढ़ा विवाद, कनेक्शन काटे जाने पर उपभोक्ताओं का विरोध

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर हमीरपुर शहर में विवाद गहराता जा रहा है। शहर के गौड़ा इलाके में कुछ उपभोक्ताओं द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने से इनकार किए जाने के बाद विद्युत बोर्ड की ओर से उनके बिजली कनेक्शन काटे जाने का मामला सामने आया है। कनेक्शन कटने से नाराज उपभोक्ताओं ने विद्युत...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

 1077 व 94594-57476 पर संपर्क करने की अपील Summer express/ऊना, राकेश-: नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है, जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.