Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आस्था की आड़ में महिला से वर्षों तक अत्याचार, स्वयंभू गुरु समेत 8 गिरफ्तार

Summer express, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में आस्था और आध्यात्मिकता के नाम पर कथित शोषण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक स्वयंभू आध्यात्मिक गुरु और उसके सहयोगियों पर एक महिला को वर्षों तक बंधक बनाकर मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुणे क्राइम ब्रांच के अनुसार, मामले का मुख्य आरोपी 59 वर्षीय राधामोहन मिश्रा है, जो मूल रूप से हरियाणा का निवासी बताया जा रहा है। वह पिछले कई वर्षों से वाघोली स्थित एक आलीशान बंगले में आश्रम संचालित कर रहा था। आरोपी लोगों की बीमारियां, पारिवारिक विवाद और आर्थिक परेशानियां दूर करने का दावा कर श्रद्धालुओं को अपने प्रभाव में लेता था।

जांच में सामने आया कि सिंहगढ़ रोड क्षेत्र की 41 वर्षीय महिला भी आरोपी के संपर्क में आई थी। आरोप है कि तंत्र-मंत्र और आध्यात्मिक उपचार के नाम पर महिला और उसके परिवार का विश्वास जीतकर उसे आश्रम में रहने के लिए मजबूर किया गया। इसके बाद महिला का लंबे समय तक कथित रूप से शारीरिक, मानसिक और यौन शोषण किया गया।

पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने बंगले पर छापा मारा। तलाशी के दौरान पुलिस को बड़ी संख्या में लैपटॉप, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क, सीडी और अन्य डिजिटल उपकरण बरामद हुए। परिसर में कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे मिले, जिनके जरिए गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही थी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं महिला के निजी वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल तो नहीं किया गया।

छापेमारी के दौरान बंगले में एक निर्माणाधीन भूमिगत सुरंग भी मिली, जिसने जांच को और गंभीर बना दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने कथित तौर पर धोखाधड़ी और जालसाजी के माध्यम से पीड़िता की करोड़ों रुपये मूल्य की संपत्ति भी अपने नाम करवा ली।

मामले में मुख्य आरोपी राधामोहन मिश्रा, उसके करीबी सहयोगी कंवल नयन और छह महिला सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने सभी आरोपियों को 20 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि इस नेटवर्क का शिकार अन्य महिलाएं भी हो सकती हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यूपी व बिहार की तुलना में पंजाब पीछे छूट रहा लोग परेशान हैं और व्यापारी पलायन कर रहे

सुनील शिंगार | लुधियानासमर न्यूज पंजाब के दो दिनों के दौरे के दौरान मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष लुधियाना पहुंचे। लुधियाना पहुंचने पर उन्होंने कई अहम मीटिंग की और 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि यूपी और बिहार...

चुनाव करवाने की मांग पर विपक्ष भिड़ा, हंगामे और धक्का-मुक्की के बाद दलों की सहमति से तय हुई मतदान की तारीख

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजनगर निगम लुधियाना की फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी (एफएंडसीसी) के दो नए सदस्यों के चुनाव को लेकर मंगलवार को गुरु नानक देव भवन में बुलाई गई विशेष जनरल हाउस की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। चुनाव की तारीख और मतदान प्रक्रिया को लेकर आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के पार्षद...

डीए बकाया को लेकर पंजाब के कर्मचारी कल सामूहिक छुट्टी पर

{करीब चार लाख कर्मचारी और 3.5 लाख पेंशनभोगियों के शामिल होने का दावा; लंबित 18 प्रतिशत डीए किस्तों के भुगतान की मांगसमर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी लंबित महंगाई भत्ते (डीए) के भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर 27 अगस्त को सामूहिक छुट्टी लेकर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारी संगठनों के...

अब नई पीढ़ी को मौका देने का समय: गडकरी

एजेंसी |नागपुरकेंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के एक बयान से उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है। नागपुर के काटोल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि वह पिछले करीब 30 वर्षों से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं और अब पहले की तरह ज्यादा काम...

धर्म परिवर्तन मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ग्रामीणों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -: घुमारवीं उपमंडल के हवाण गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर दर्ज दो एफआईआर का मामला अब जिला प्रशासन तक पहुंच गया है। मंगलवार को हवाण गांव के ग्रामीणों ने उपायुक्त बिलासपुर को ज्ञापन सौंपकर दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग उठाई। ज्ञापन की प्रतियां राज्यपाल, मुख्यमंत्री, डीजीपी हिमाचल प्रदेश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.