Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हमीरपुर बनेगा योग की राजधानी, अणु मैदान में होगा राज्य स्तरीय आयोजन

हमीरपुर,अरविंद-:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को हमीरपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयुष विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से अणु स्थित सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में इस कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोगों के भाग लेने की संभावना है, जो सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश देंगे।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ ने हमीर भवन में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग, आयुष विभाग, नगर निगम तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.उपायुक्त ने कहा कि योग दिवस के राज्य स्तरीय आयोजन में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में मैदान में कारपेट और योग मैट की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, सफाई, प्रतिभागियों के लिए रिफ्रेशमेंट तथा वाहनों की पार्किंग सहित सभी प्रबंध समय पर पूरे किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और प्रतिभागियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।

उन्होंने बताया कि पेयजल वितरण, रिफ्रेशमेंट और अन्य व्यवस्थाओं के संचालन में नेहरू युवा केंद्र, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) तथा स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं के स्वयंसेवकों का सहयोग भी लिया जाएगा। बैठक में पुलिस विभाग को सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए विशेष योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ठाकुर, एसडीएम संजीत सिंह, नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त राम प्रसाद शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि प्रशासन द्वारा योग दिवस के आयोजन की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अमृतसर बस अड्डे पर हड़ताल बेअसर, रोडवेज-पनबस की सेवाएं सामान्य

summer express, अमृतसर। पंजाब में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल के बीच गुरुवार को अमृतसर बस अड्डे पर बस सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं। पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के कर्मचारियों ने हड़ताल में शामिल नहीं होने का फैसला किया, जिसके चलते यात्रियों को विभिन्न रूटों पर बसें आसानी से उपलब्ध होती रहीं। बस...

पंजोखरा साहिब विवाद: एक और सिख युवक जेल से रिहा, झिंडा ने गुरसिमरन मंड को दी चेतावनी

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। पंजोखरा साहिब विवाद के बाद दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे जाम करने के मामले में हिरासत में लिए गए सिख युवाओं की रिहाई का सिलसिला जारी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ सिख संगत की बैठक के बाद युवाओं के खिलाफ दर्ज मामलों को रद्द करने और उन्हें चरणबद्ध तरीके से रिहा करने...

नारनौल में युवक पर फायरिंग: पेट में लगी गोली, गंभीर हालत में जयपुर रेफर

summer express ,नारनौल। नारनौल के घाटासेर गांव में देर रात विवाद के दौरान एक युवक पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। फायरिंग में अतर सिंह नामक युवक के पेट में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जयपुर...

बहादुरगढ़ में बड़ा रिकॉर्ड घोटाला या लापरवाही? गरीबों के नाम दर्ज हुए 13-13 प्लाट, कट गया BPL राशन

summer express ,बहादुरगढ़। सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज गलत संपत्तियों ने बहादुरगढ़ के गरीब और श्रमिक परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई ऐसे लोगों के नाम परिवार पहचान पत्र में एक से लेकर 13 तक प्लाटों की प्रॉपर्टी आईडी दर्ज हो गई हैं, जबकि उनके पास खुद की जमीन या मकान तक नहीं है। संपत्ति...

बीकानेर में तेज रफ्तार कार ने तोड़ा घर का गेट, गैराज में खड़ी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त

summer express , बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर स्थित खटूरिया कॉलोनी में बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक मकान के मुख्य गेट को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। हादसा इतना जोरदार था कि घर के गैराज में खड़ी दूसरी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय घर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.