Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला, राहुल गांधी का संदेश घर-घर पहुंचाने के निर्देश

पलवल,सुंदर कुंडू । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा राजस्थान के कोटा में आयोजित महारैली के दौरान छात्रों से किए गए संवाद को लेकर शुक्रवार को पलवल स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी का संबोधन सुनवाया और NEET पेपर लीक मामले पर कांग्रेस के संदेश को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान नेत्रपाल अधाना ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि NEET पेपर लीक प्रकरण ने देशभर के लाखों छात्रों और उनके परिवारों को गहरे मानसिक तनाव में डाल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली में लगातार हो रही अनियमितताओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस छात्रों के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है और राहुल गांधी ने कोटा से युवाओं की आवाज को पूरे देश के सामने रखने का काम किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे इस मुद्दे को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाकर लोगों को जागरूक करें।

इस अवसर पर हाल ही में घोषित कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियों को लेकर भी नेत्रपाल अधाना ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ स्थानों पर सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी होने की शिकायतें सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि इस विषय पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर उचित समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

अधाना ने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की नीति पर काम कर रही है और संगठनात्मक स्तर पर जो भी कमियां हैं, उन्हें दूर किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रक्षाबंधन पर HRTC की ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं का मुफ्त सफर

28 अगस्त को सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी निशुल्क यात्रा सुविधा Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली है। 28 अगस्त को प्रदेश के भीतर संचालित HRTC की सभी ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं को सूर्योदय से...

धर्मशाला में अब तक 91 हजार किलो चाय उत्पादन, बारिश से अगस्त में उत्पादन प्रभावित

Summer express/धर्मशाला/राहुल-:जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित चाय उद्योग में इस वर्ष अब तक करीब 91 हजार किलोग्राम चाय का उत्पादन हो चुका है। उद्योग प्रबंधन को उम्मीद है कि नवंबर तक कुल उत्पादन डेढ़ लाख किलोग्राम तक पहुंच जाएगा। हालांकि, अगस्त माह में लगातार हुई बारिश ने चाय उत्पादन को प्रभावित किया है। इस महीने प्रबंधन...

राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर सियासत तेज़, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस तक पहुंच गया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री...

हमीरपुर में लंपी स्किन डिजीज के 40 मामले, पशुपालन विभाग ने तेज किया टीकाकरण अभियान

Summer express/हमीरपुर ,अरविंद -:हमीरपुर जिले में पशुओं में लंपी स्किन डिजीज के मामले सामने आने के बाद पशुपालन विभाग ने बचाव और रोकथाम के लिए व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अब तक करीब 40 पशुओं में लंपी वायरस के लक्षण पाए गए हैं। वहीं, बड़सर क्षेत्र में एक...
Summer Express - झज्जर-चरखी दादरी सीमा पर युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव

विजयपुरा में झील से महिला और पांच बच्चों के शव बरामद, लापता होने के बाद दर्ज हुआ था मामला

summer express , विजयपुरा (कर्नाटक)। कर्नाटक के विजयपुरा जिले में भूतानाला झील से एक महिला और उसके पांच बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सभी शव आदर्श नगर पुलिस थाना क्षेत्र में झील से बरामद किए गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.