Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नीट अभ्यर्थियों के लिए एचआरटीसी बसों में मुफ्त सफर, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Summer express/हमीरपुर,अरविंद -:प्रदेश सरकार ने नीट (NEET) परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए एचआरटीसी बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा देने का फैसला किया है।इस संबंध में सरकार द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह सुविधा परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक आने-जाने में आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष टोनी ठाकुर ने बताया कि उन्होंने नीट अभ्यर्थियों के लिए मुफ्त बस सुविधा की मांग मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के समक्ष उठाई थी। विद्यार्थियों की जरूरतों को देखते हुए सरकार ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए आवश्यक मंजूरी प्रदान की है।सरकार की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार नीट परीक्षा से जुड़े दिनों में अभ्यर्थी एचआरटीसी बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगे। टोनी ठाकुर ने जानकारी दी कि विद्यार्थियों को रविवार और सोमवार दोनों दिन इस सुविधा का लाभ मिलेगा, जिससे दूर-दराज के क्षेत्रों से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले छात्रों को विशेष सहूलियत मिलेगी।उन्होंने कहा कि कई विद्यार्थी ऐसे क्षेत्रों से आते हैं जहां परीक्षा केंद्र काफी दूर होते हैं। ऐसे में यात्रा खर्च कई परिवारों के लिए अतिरिक्त बोझ बन जाता है। सरकार के इस निर्णय से विद्यार्थियों को न केवल आर्थिक राहत मिलेगी, बल्कि वे बिना किसी चिंता के अपनी परीक्षा की तैयारी और परीक्षा पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।टोनी ठाकुर ने इस छात्र हितैषी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार विद्यार्थियों के कल्याण और शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए सकारात्मक कदम उठा रही है। इस फैसले से राज्य के हजारों नीट अभ्यर्थियों और उनके परिवारों को लाभ मिलेगा तथा शिक्षा के प्रति सरकार की संवेदनशील सोच भी स्पष्ट रूप से सामने आई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हैदराबाद में नकली पनीर का बड़ा भंडाफोड़, 825 किलो मिलावटी पनीर जब्त

Summer express, हैदराबाद। हैदराबाद में खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई में मिलावटी पनीर का खुलासा हुआ है। कमिश्नर टास्क फोर्स ने शहर में छापेमारी कर करीब 825 किलोग्राम संदिग्ध और नकली पनीर जब्त किया है। इस कार्रवाई के बाद मिलावट के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। 45 दुकानों और 8 फैक्ट्रियों पर छापेमारी...

अमृतसर बॉर्डर पर बड़ी सफलता: AK-47 सहित भारी हथियारों की खेप बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Summer express, अमृतसर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हथियारों की एक बड़ी खेप बरामद की है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने एके-47 राइफल, 25 विदेशी पिस्तौल, 368 कारतूस और 47 मैगजीन जब्त किए हैं। जानकारी के अनुसार, BSF ने इस कार्रवाई के दौरान एक भारतीय नागरिक...

उदयपुर-किलाड़ सड़क परियोजना से पांगी घाटी को मिलेगा विकास का नया आयाम: सांसद हर्ष महाजन

Summer express/शिमला-: राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मुख्य अभियंता राजीव कुमार के साथ बैठक कर हिमाचल प्रदेश की प्रमुख सड़क परियोजनाओं और आधारभूत ढांचे के विकास पर विस्तृत चर्चा की। बैठक का मुख्य केंद्र उदयपुर-किलाड़ सड़क के पक्कीकरण कार्य और सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने की योजनाएं...

नीट अभ्यर्थियों के लिए एचआरटीसी बसों में मुफ्त सफर, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Summer express/हमीरपुर,अरविंद -:प्रदेश सरकार ने नीट (NEET) परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए एचआरटीसी बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा देने का फैसला किया है।इस संबंध में सरकार द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह सुविधा परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक आने-जाने में आर्थिक सहायता प्रदान...

ओमान हमले में मृत नाविक आदित्य शर्मा के परिवार को एक करोड़ मुआवजा और नौकरी देने की मांग

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-: ओमान में हुए हमले में जान गंवाने वाले भारतीय नाविकों के परिवारों को आर्थिक सहायता और रोजगार देने की मांग तेज हो गई है। फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव जे.ए.पी. किलट ने केंद्र सरकार से मृतक नाविकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.