Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मानसून की रफ्तार थमी, मौसम का कहर जारी: वज्रपात से 16 लोगों की मौत

Summer express, नई दिल्ली। देश में मानसून की रफ्तार भले ही धीमी पड़ गई हो, लेकिन मौसम का कहर लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 16 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई राज्यों में भारी बारिश और भीषण गर्मी का असर एक साथ देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून अब तक 19 राज्यों में पहुंच चुका है, लेकिन 8 जून से तेलंगाना में ही रुका हुआ है। करीब 12 दिनों से मानसून आगे नहीं बढ़ पाया है। हालांकि विभाग का अनुमान है कि 23 जून के आसपास मानसून तेलंगाना से आगे बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में पहुंच सकता है।

महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मानसून के अनुकूल परिस्थितियां बन चुकी हैं। ऐसे में अगले चार से पांच दिनों के दौरान मानसून के महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने की संभावना है।

राजस्थान में मौसम विभाग ने कोटा, उदयपुर और अजमेर समेत 12 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

दूसरी ओर, कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप भी जारी है। बुधवार को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। देश में सबसे अधिक तापमान उत्तर प्रदेश के बांदा में 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने 21 जून तक सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और वज्रपात व तेज बारिश के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

राम मंदिर चंदा मामले की सिटिंग जज से जांच हो : नरेश चौहान

Summer express, संजू, शिमला। अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच सिटिंग जज की निगरानी में करवाने की मांग उठाते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा...

मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी हड़ताल पर मिड डे मील वर्कर्स, सचिवालय तक निकाली रोष रैली

Summer express, संजू, शिमला। हिमाचल प्रदेश में मिड डे मील वर्कर्स अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी हड़ताल पर उतर आए हैं। सीटू से संबंधित मिड डे मील वर्कर्स यूनियन के बैनर तले सोमवार को टॉलैंड से सचिवालय तक जोरदार रोष रैली निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला वर्कर्स और यूनियन पदाधिकारियों ने...

रोहतक में HSIIDC की जमीन से अवैध मिट्टी खनन का खुलासा, विभागीय अधिकारी पर मिलीभगत के आरोप

Summer express,रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले में हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम की सरकारी जमीन से अवैध रूप से मिट्टी खनन और चोरी का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। इस पूरे प्रकरण में खनन माफिया की सक्रियता के साथ-साथ विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी पर...

रेवाड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़े डंपर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Summer express,रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर सर्विस रोड पर खड़े डंपर से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार...

फतेहाबाद में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Summer express, फतेहाबाद। फतेहाबाद की गुरुनानकपुरा चौकी पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और नकदी छीनने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.