Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बहादुरगढ़ में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से गंभीर घायल

Summer express, बहादुरगढ़। क्षेत्र के गांव आसंडा में रात एक युवक पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बाइक पर सवार दो हमलावरों ने युवक पर कई राउंड फायरिंग की, जिसमें गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए रोहतक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में हरियाणा पुलिस के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर दयानंद राठी ने बताया कि उनका 33 वर्षीय पुत्र मंजेश खेती-बाड़ी का कार्य करता है। रात करीब 9:15 बजे मंजेश अपनी इंडेवर गाड़ी से घर पहुंचा था। इसी दौरान घर के बाहर अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी।

शिकायतकर्ता के अनुसार, बाहर निकलने पर देखा कि एक बाइक पर सवार दो युवक मौके पर मौजूद थे। बाइक के पीछे बैठे हमलावर ने मंजेश को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने चार से पांच राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली मंजेश की कमर में जा लगी।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने घायल मंजेश को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

राम मंदिर चंदा मामले की सिटिंग जज से जांच हो : नरेश चौहान

Summer express, संजू, शिमला। अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच सिटिंग जज की निगरानी में करवाने की मांग उठाते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा...

मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी हड़ताल पर मिड डे मील वर्कर्स, सचिवालय तक निकाली रोष रैली

Summer express, संजू, शिमला। हिमाचल प्रदेश में मिड डे मील वर्कर्स अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी हड़ताल पर उतर आए हैं। सीटू से संबंधित मिड डे मील वर्कर्स यूनियन के बैनर तले सोमवार को टॉलैंड से सचिवालय तक जोरदार रोष रैली निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला वर्कर्स और यूनियन पदाधिकारियों ने...

रोहतक में HSIIDC की जमीन से अवैध मिट्टी खनन का खुलासा, विभागीय अधिकारी पर मिलीभगत के आरोप

Summer express,रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले में हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम की सरकारी जमीन से अवैध रूप से मिट्टी खनन और चोरी का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। इस पूरे प्रकरण में खनन माफिया की सक्रियता के साथ-साथ विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी पर...

रेवाड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़े डंपर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Summer express,रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर सर्विस रोड पर खड़े डंपर से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार...

फतेहाबाद में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Summer express, फतेहाबाद। फतेहाबाद की गुरुनानकपुरा चौकी पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और नकदी छीनने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.