Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डेहा बस्ती में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन की कार्रवाई

Summer express, रादौर। रादौर क्षेत्र के छोटा बांस स्थित डेहा बस्ती में शनिवार को प्रशासन ने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई की। हाल ही में करनाल सीआईए टीम पर हुए पथराव और आरोपी को छुड़ाने की घटना के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए संयुक्त अभियान शुरू किया।

राजस्व विभाग, नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए व्यापक पुलिस बंदोबस्त किए गए। अधिकारियों की निगरानी में जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माणों को हटाया गया।

अभियान के दौरान कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध जताने का प्रयास किया, लेकिन प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए कार्रवाई जारी रखी। विरोध करने वालों को मौके से हटाकर स्थिति को नियंत्रण में रखा गया।

नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार संबंधित भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जे किए गए थे। सरकारी संपत्ति को अतिक्रमण मुक्त कराने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

सीआईए टीम पर हमले के बाद बढ़ी सख्ती

गौरतलब है कि 16 जून की शाम असंध सीआईए की आठ सदस्यीय टीम एक सूचना के आधार पर डेहा बस्ती में पहुंची थी। पुलिस को जानकारी मिली थी कि एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित आरोपी राजेंद्र कुमार वहां छिपा हुआ है। टीम ने आरोपी को पकड़कर वाहन में बैठा लिया था।

आरोप है कि इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया। इस दौरान भीड़ ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया तथा लाठी-डंडों से मारपीट की। घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे, जबकि पुलिस के वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया था। इसी घटना के बाद प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.