Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लातेहार में दर्दनाक हादसा: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन मासूम भाई-बहनों की मौत

Summer express, बालूमाथ (लातेहार)। झारखंड के लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड के आरा गांव में देर शाम एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, आरा गांव निवासी द्वारिका गंझु के 9 वर्षीय पुत्र माही कुमार, 6 वर्षीय पुत्री दीपिका कुमारी और 3 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार गांव के समीप स्थित एक पुराने पानी से भरे गड्ढे में नहाने गए थे। यह गड्ढा वर्षों पहले पत्थर (फायरक्ले) निकालने के लिए खोदा गया था। नहाने के दौरान तीनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और परिजनों ने बच्चों को तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. दयानंद कुमार ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर और गांव में मातम छा गया।

ग्रामीणों के अनुसार, जिस गड्ढे में हादसा हुआ वह कई वर्षों पुराना है और उसमें हमेशा पानी भरा रहता है। घटना स्थल एनटीपीसी की निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट के निकट स्थित बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के खुले और गहरे गड्ढे क्षेत्र में लगातार खतरा बने हुए हैं।

मृतक बच्चों के पिता द्वारिका गंझु तेतरियाखांड कोलियरी में सीसीएल कर्मी हैं। उन्होंने बताया कि उनके तीनों बच्चे सिजेरियन ऑपरेशन से जन्मे थे। एक साथ तीन बच्चों की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घटना की सूचना मिलते ही बालूमाथ थाना प्रभारी अमित कुमार, सब-इंस्पेक्टर गौतम कुमार और देवेंद्र सिंह अस्पताल पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक हादसे के बाद आरा गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में गहरा शोक व्याप्त है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जलाशयों में मत्स्य उत्पादन ने पकड़ी रफ्तार, एक सप्ताह में 110 मीट्रिक टन से अधिक मछली

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:हिमाचल प्रदेश में दो माह के मौसमी मत्स्य आखेट प्रतिबंध के बाद जलाशयों में मछलियों की उपलब्धता में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। 15 अगस्त को प्रतिबंध हटने के बाद पहले सप्ताह में प्रदेश के पांच प्रमुख जलाशयों से 110 मीट्रिक टन से अधिक मछली पकड़ी गई। पिछले वर्ष इसी अवधि...

ईरान की ओर से ट्रंप के बेटे को धमकी का दावा, 10 मिलियन डॉलर इनाम की बात

summer express, तेहरान। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परिवार को लेकर ईरान की ओर से कथित तौर पर एक और गंभीर धमकी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के सरकारी टेलीविजन से जुड़े एक चैनल पर ट्रंप के 20 वर्षीय बेटे बैरन ट्रंप को निशाना बनाते हुए विवादित वीडियो प्रसारित किया गया। वीडियो में...

पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, आज कुछ जिलों में बारिश के आसार

summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की गतिविधियां अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगी हैं। सोमवार को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है, जबकि मंगलवार से ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत अधिक रह...

श्रीरंगपट्टनम मंदिर में विधायक की बेटी और महिला पुलिस अधिकारी भिड़ीं

summer express, बेंगलुरु। कर्नाटक के श्रीरंगपट्टनम स्थित एक मंदिर में ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस अधिकारी और विधायक की बेटी के बीच हुई झड़प का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। वीडियो में दोनों के बीच बहस के बाद एक-दूसरे को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहा है। घटना 12 अगस्त...

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.