Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डिजिटल हरियाणा विजन को मिलेगी रफ्तार, ग्रामीण क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड और 4जी नेटवर्क का होगा विस्तार

Summer express, अंबाला | अंकुर कपूर , हरियाणा सरकार के डिजिटल हरियाणा विजन को साकार करने की दिशा में बीएसएनएल ग्रामीण क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड और मोबाइल कनेक्टिविटी के विस्तार पर तेजी से काम कर रहा है। डिजिटल भारत निधि (डीबीएन) के तहत भारतनेट उद्यमी योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है, जिससे दूर-दराज के गांवों तक हाई-स्पीड इंटरनेट सेवाएं पहुंचाई जा सकेंगी। यह जानकारी प्रधान महाप्रबंधक दूरसंचार अंबाला कृष्ण बिहारी मीना ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने बीएसएनएल को ग्रामीण क्षेत्रों में 1.5 करोड़ एफटीटीएच (फाइबर टू द होम) कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य दिया है। इस योजना के तहत ग्रामीण उपभोक्ताओं को नया ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने के लिए किसी प्रकार का प्रारंभिक खर्च नहीं देना होगा। इससे अधिक से अधिक लोग इंटरनेट और डिजिटल सेवाओं से जुड़ सकेंगे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

कृष्ण बिहारी मीना ने बताया कि हरियाणा सरकार के सहयोग से राज्य में दूरसंचार ढांचे को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों को रिंग नेटवर्क से जोड़ने की योजना के तहत नेटवर्क की स्थिरता और विश्वसनीयता को बेहतर बनाया जाएगा। अंबाला क्षेत्र के सात ब्लॉकों में इस परियोजना का कार्य संबंधित एजेंसियों को सौंपा जा चुका है और अगले पांच वर्षों में इसे पूर्ण रूप से लागू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने कहा कि स्टेट असिस्टेड प्रोजेक्ट के तहत हरियाणा में हजारों दूरसंचार कनेक्शन पहले ही उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इसके साथ ही बीएसएनएल के स्वदेशी तकनीक आधारित 4जी नेटवर्क को भी लगातार मजबूत किया जा रहा है। 4जी सैचुरेशन परियोजना के अंतर्गत कालका और मोरनी क्षेत्र के बालदवाला, राजटीकरी, प्रेमपुरा और भोजराजपुरा गांवों में नए बीटीएस स्थापित किए जाएंगे, जिससे अब तक नेटवर्क सुविधा से वंचित क्षेत्रों को भी बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

प्रधान महाप्रबंधक ने विश्वास जताया कि हरियाणा सरकार और बीएसएनएल के संयुक्त प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं का दायरा और अधिक बढ़ेगा। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, ई-गवर्नेंस तथा विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं का लाभ गांवों में रहने वाले लोगों तक प्रभावी रूप से पहुंच सकेगा और डिजिटल समावेशन को नई मजबूती मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल डाक विभाग ने रक्षाबंधन पर राखियों की सुरक्षित डिलीवरी के लिए बढ़ाई सुविधाएं

summer express , बलिंदर कुमार ,कैथल। रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए डाक विभाग ने दूर रहने वाले भाइयों तक राखियां सुरक्षित और समय पर पहुंचाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। जिले के प्रधान डाकघरों और प्रमुख डाकघरों में राखी भेजने वालों की सुविधा के लिए विशेष ‘राखी बुकिंग काउंटर’ स्थापित किए गए हैं।...

हर घर तिरंगा से गुरु रविदास समरसता अभियान तक, सीएम सैनी ने बताए कार्यक्रम

summer express ,अंकुर कपूर, गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा निवास में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकट दिवस, हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर प्रदेश में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन...

पलवल में पटवारी-कानूनगो की हड़ताल जारी, ऑटो म्यूटेशन पोर्टल की खामियों पर जताया विरोध

summer express , सुंदर कुंडू, पलवल। ऑटो म्यूटेशन पोर्टल में तकनीकी दिक्कतों और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में कथित खामियों के विरोध में पलवल जिले में पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के आह्वान पर कर्मचारी पटवार घर परिसर में धरने पर बैठे रहे। कर्मचारियों ने स्पष्ट...

करनाल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच प्रशासन की सख्ती, कई कर्मचारी हिरासत में

Summer express , राकेश कुमार शर्मा, करनाल। शहर में लंबे समय से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच बिगड़ती सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने अब अभियान तेज कर दिया है। जगह-जगह जमा कूड़े के ढेर हटाने के लिए प्रशासन ने जेसीबी, ट्रैक्टर और अन्य सफाई वाहनों को मैदान में...

सिरसा: शिक्षक के डेप्यूटेशन पर ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, आश्वासन पर खत्म किया धरना

summer express , सिरसा। गांव रोड़ी स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में शिक्षक को डेप्यूटेशन पर दूसरे स्कूल भेजे जाने के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब ढाई घंटे चले विरोध के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मौके...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.